20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / नवंबर में खूब उड़े इंदौरी : पिछले वर्ष से ज्यादा रही यात्रियों की संख्या

नवंबर में खूब उड़े इंदौरी : पिछले वर्ष से ज्यादा रही यात्रियों की संख्या

अहिल्या बाई होलकर विमानतल से एक साल में तीन लाख यात्री ने किया आवागमन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Anil Phanse

•

Updated: 11 Dec 2023, 11:39 AM IST

नवंबर में खूब उड़े इंदौरी : पिछले वर्ष से ज्यादा रही यात्रियों की संख्या

नवंबर में खूब उड़े इंदौरी : पिछले वर्ष से ज्यादा रही यात्रियों की संख्या

इंदौर। नवंबर माह में इंदौर के नागरिकों ने खूब उड़ानें भरी हैं। देवी अहिल्या बाई होलकर विमानतल से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या देखें तो वह तीन लाख के करीब रही है। वर्ष 2022 के नवंबर की बात करे तो यात्रियों की संख्या ढाई लाख भी पारनहीं कर पाई थी।

2022 में नवंबर में 1948 फ्लाइट का संचालन किया गया। इन विमानों से दो लाख 38 हजार यात्रियों ने सफर किया। इस वर्ष नवंबर माह की बात करें तो 2400 से ज्यादा विमानों का संचालन किया गया है। इन विमानों से करीब दो लाख 80 हजार से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया है जो कि पिछले वर्ष से कही ज्यादा है।

दीपावली के दिन सबसे कम
विमानतल पर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या को देखें तो नवंबर में सबसे कम दीपावली के दिन रही है। १२ नवंबर पर यात्रियों की संख्या देखें तो उस दिन करीब ५४९० यात्रियों ने सफर किया है, जबकि रोजाना इंदौर आने वाले यात्रियों की संख्या ही पांच हजार से ज्यादा हो जाती है। इस दिन विमानों की संख्या भी कम रही है। करीब ७४ विमानों ने आना-जाना किया है। अगले दिन बात करें तो विमानों की संख्या ७८ रही है। जबकि रोजाना ८० से ज्यादा विमान इंदौर एयरपोर्ट से आना-जाना करते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो एक तो त्योहार का दिन होने से भी कम लोगों ने ट्रेवल किया है। वहीं इंदौर में दीपावली एक बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यहां के लोग पांच दिवसीय त्योहार को छुट्टी की तरह नहीं लेते हैं, बल्कि अपने परिवार के साथ ही मनाते हैं। यहीं कारण है कि यात्रियों की संख्या कम रही है।