11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेसबुक पर विवादित वीडियो पोस्ट करने वाला पकड़ाया

किसान आंदोलन को लेकर किया था गलत पोस्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Chintan Vijayvargiya

•

Updated: 3 Jun 2018, 9:17 PM IST

crime

फेसबुक पर विवादित वीडियो पोस्ट करने वाला पकड़ाया

इंदौर. किसान आंदोलन को लेकर पुलिस काफी मुस्तैद है। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी में क्राइम ब्रांच ने विवादित वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को पकड़ा है। एएसपी क्राइम अमरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को जयसिंह भूसालिया (१८) निवासी पालदा को गिरफ्तार किया है। उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल से किसान आंदोलन को लेकर एक भ्रामक व पुराना वीडियो पोस्ट किया। इसमें हिंसात्मक वीडियो दिखाया गया है। जानकारी मिलने पर जांच की गई तो मामला सही निकला। इस पर जयसिंह को गिरफ्तार किया गया। वह एक महीने पहले वाट्सऐप के एक गु्रप से जुड़ा था। किसान आंदोलन के पहले ये वीडियो गु्रप पर किसी ने पोस्ट किया। इसी के बाद जयसिंह ने यह वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। उसने दसवी तक पढ़ाई की है। किसान आंदोलन के चलते प्रशासन पहले ही सोशल मीडियो को लेकर आदेश जारी कर चुका है। पुलिस अफसरों ने भी कई बार लोगो से अपील की है कि वे कोई गलत या भ्रामक पोस्ट नहीं डाले जिससे माहौल खराब हो। क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम सोशल मीडिया की १ जून से मॉनिटरिंग कर रही है। इस तरह की पोस्ट डालने वाले के साथ गु्रप एडमिन पर भी कार्रवाई की जाएंगी। शनिवार को बेटमा पुलिस ने भी वाट्सऐप गु्रप पर गलत वीडियो पोस्ट करने के मामले बिजली विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी दिनेश सिंह कुशवाह को पकड़ा था।

मस्टरकर्मी भेज रहा था भडकाउ मैसेज
किसान आंदोलन को लेकर भडकाउ मैसेज भेजने के मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। वह डेली वेजेस पर बिजली विभाग में काम करता है। कई वाट्सऐप गु्रप पर उसने मैसेज भेजे थे।टीआई बेटमा सियाराम सिंह गुर्जर ने बताया कि जानकारी मिली थी कि एक युवक अपने मोबाइल पर वाट्सऐप गु्रप पर आपत्ति जनक व भडकाउ मैसेज भेज रहा है। सभी मैसेज किसान आंदोलन को लेकर थे। वह किसानो को आंदोलन करने के लिए भडक़ाने वाले मैसेज भेज रहा था। इस सूचना पर शनिवार रात पुलिस ने दिनेश (३५) पिता हरिसिंह कुशवाह निवासी छोटा बेटमा को गिरफ्तार किया। जिन वाट्सऐप गु्रप पर वह जुड़ा था सभी पर उसने भडकाउ मैसेज भेजे थे। उसका मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। दिनेश डेली वेजेस पर बिजली विभाग में काम करता है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह इस तरह के मैसेज क्यों भेज रहा था। उसके खिलाफ धारा १८८ के तहत केस दर्ज किया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश करेंगे।