28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2300 करोड़ के 6 नेशनल हाईवे की मिली इंदौर को सौगात, जानिये क्या बोले केंद्रीय मंत्री गडकरी

केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2300 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले 6 नेशनल हाईवे की सौगात सोमवार को प्रदेशवासियों को दी है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 1 Aug 2022, 1:44 PM IST

2300 करोड़ के 6 नेशनल हाईवे की मिली इंदौर को सौगात, जानिये क्या बोले सीएम शिवराज

2300 करोड़ के 6 नेशनल हाईवे की मिली इंदौर को सौगात, जानिये क्या बोले सीएम शिवराज

इंदौर. 2300 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले 6 नेशनल हाईवे की सौगात सोमवार को केंद्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेशवासियों को दी है, इन नेशनल हाईवे से आवाजाही करने में प्रदेशवासियों का सफर काफी आराम दायक होगा, सोमवार सुबह नितिन गडकरी इंदौर पहुंचे, उन्होंने करीब 119 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया।

देखें सड़कों की लिस्ट

लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में इंदौर में तेजाजी नगर से बलवाड़ा (इंदौर-बुरहानपुर एनएच) पर फोरलेन का निर्माण कार्य, इंदौर-राघौगढ़ (इंदौर-हरदा एनएच) पर फोरलेन का निर्माण, राऊ सर्कल (इंदौर) के सिक्स लेन फ्लाईओवर, डीपीएस-राऊ सर्कल (इंदौर) सिक्सलेन पर सर्विस रोड का पुनर्निर्माण एवं तेजाजी नगर से बलवाडा खंड पर सड़क का सुदृढ़ीकरण शामिल है।

इंदौर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

केन्द्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को इंदौर मेें सीएम शिवराज सिंह के साथ पांच बड़ी सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया। करीब 2300 करोड़ की परियोजनाओं के जरिए इंदौर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। मुख्य कार्यक्रम ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया, जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएम शिवराज सिंह ने की, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 119 किमी लंबी 5 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास कर वन वे साइड एमिनिटी का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने संघ कार्यकर्ता को मारा चाकू, चुनावी रंजिश में जमकर की तोडफोड़, 20 लोगों पर केस दर्ज

इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और माननीय नितिन गडकरी का मध्यप्रदेश को दिए जानेवाले इस 2,300 करोड़ रुपए की लागत के 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए प्रदेशवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। इससे प्रदेश की प्रगति एवं उन्नति को नई गति मिलेगी।