
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने संघ कार्यकर्ता को मारा चाकू, चुनावी रंजिश में जमकर की तोडफोड़, 20 लोगों पर केस दर्ज
धार. चुनावी रंजिश के चलते भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कुछ लोगों के साथ मिलकर संघ कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर चाकू मार दी, इस दौरान हंगामें में जमकर तोडफ़ोड़ की गई, पुलिस ने इस मामले में 20 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, आईये जानिये क्या है पूरा मामला।
जिले में पंचायत चुनाव खत्म हो गया है, लेकिन इस चुनाव से शुरू हुए विवाद खत्म नहीं हो रहे हैं। राजोद में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस से अपने साथियों के साथ मिलकर संघ कार्यकर्ता के साथ मारपीट की। मंडल अध्यक्ष फेमस ने संघ कार्यकर्ता को चाकू मार दिया। इस मारपीट के पहले आरोपियों ने गांव के एक और संघ कार्यकर्ता के घर पर तोडफ़ोड़ की। इस मामले में राजोद पुलिस ने दो अलग-अलग एफआइआर दर्ज की है। इनमें सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किए गए हैं।
पंचायत चुनाव के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक फेमस ने साथियों के साथ संघ कार्यकर्ता डॉ. अरूण नायमा पर जानलेवा हमला कर दिया। उनका धार के प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
टोली प्रशिक्षण में था व्यावस्थापक
डॉ. अरुण के पिता शंभूलाल ने पुलिस को बताया गांव के कन्या उमा विद्यालय बदनावर बाल शाखा का टोली प्रशिक्षण था। इसमें भोजन व्यवस्था के लिए डॉ. अरुण गया था। आरोपी दीपक फेमस अपने साथियों के साथ पहुंचा और चाकू से हमला कर दिया। शंभूलाल की रिपोर्ट पर फेमस समेत 20 लोगों पर धारा-147, 148, 149, 294, 323 व 506 में केस दर्ज किया है।
पहले घर पर की तोडफ़ोड़
इसके पहले दीपक स्वयं सेवक श्रीराम मुकाती के घर पर भी गया था। जहां पर मुकाती की पत्नी कर्मा मुकाती अकेली थी। दीपक ने उनके घर के बाहर गालीगलौज कर तोडफ़ोड़ भी की। इस मामले में कर्मा मुकाती की रिपोर्ट पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
Published on:
1 Aug 2022, 1:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.