इंदौर. मध्य प्रदेश की एक मात्र हेरिटेज ट्रेन को चलाने की रेलवे मंडल के वरिष्ठ अफसरों ने घोषणा तो कर दी, लेकिन यात्रियों को पातालपानी पहुंचने के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई। केवल वे ही यात्री इस ट्रेन के सफर का आनंद ले पाएंगे, जिनके पास खुद के वाहन हैं। अफसरों ने पातालपानी तक पहुंच मार्ग तक तैयार नहीं किया है। कल से शुरू होने वाली ट्रेन की बुकिंग तक शुरू नहीं हो पाई और न किराए में कोई कमी की गई है। महू के पातालपानी से कालाकुंड तक केवल सप्ताह में दो दिन संचालन होगा।