परिजन ने कहा कि यदि सरकार उनकी बात सुन लेती और सेना को सर्चिंग के लिए भेजती तो राजा घायल हालत में मिल सकते थे। दुखी परिवार ने टूरिस्ट स्पॉट बंद करने की मांग की है। बताया जा रहा कि आखिरी बार 23 मई को सोनम की अपनी सास से बात हुई थी। इस बातचीत में उसने बोला था कि खाई पर है, मैंने इन्हें मना किया था, ये सुनते ही नहीं।