
गोवा गैंगरेप का आरोपित ईश्वर भील आर्मी मेन की बेटी से कर चुका लव मैरिज!
इंदौर.
गोवा के कोल्वा बीच पर प्रेमी युगल को फिश कटर व चाकू की नोक पर धमकाकर गैंगरेप करने वाले आरोपित ईश्वर भील के बारे में पता चला है की वह आर्मी मेन की बेटी से लव मैरिज कर चुका है! उसकी बुरी आदतों की वजह से पत्नी भी उसे छोडक़र परिजनों के पास रहने चली गई थी। मेहंदीकुंड दोहरे हत्याकांड में पकड़े गए उसके साथियों से पुलिस को एेसी ही कुछ जानकारी मिली थी। एेसी कई अहम जानकारी व जघन्य वारदातों के संबंध में गोवा पुलिस की रिमांड पर चल रहे ईश्वर और उसके साथियों से बडग़ोंदा पुलिस पूछताछ करने की तैयारी में है।
गोवा की कोल्वा पुलिस ने २० वर्षीय युवती से गैंगरेप के मामले में ईश्वर भील २७ पिता अनिल निवासी ग्राम कोदरिया महू, उसके साथी संजीव २३ पिता धनंजय पाल निवासी सागर कुटी भोजपुरी कॉलोनी पीथमपुर व राम १९ पिता संतोष बारिया निवासी सदरबाजार को १३ दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ करना शुरू कर दी है। स्थानीय अधिकारी घटना के संबंध में आरोपितों से कई बिंदु पर पूछताछ कर रही है। इधर, मेहंदीकुंड दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित ईश्वर भील व उसके साथी के पकड़े जाने के बाद पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में एक टीम गोवा के लिए रवाना हो चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोहरे हत्याकांड का सरगना आरोपित ईश्वर के बारे में पूर्व में पकड़े जा चुके उसके साथी ने कई खुलासे कर चुके है। इसमें करीब ५ वर्ष पूर्व ईश्वर का कॉलेज में पढऩे वाली एक युवती से प्रेमप्रसंग की बात सामने आई। युवती किसी आर्मी मेन की बेटी थी। बाद में ईश्वर ने उससे लव मैरिज कर ली। उसकी एक बेटी भी है। पकड़े गए आरोपित पुलिस पूछताछ में यह भी बता चुके है की ईश्वर की बुरी आदतों की वजह से उसकी पत्नी उसे छोडक़र मायके चली गई। उनका परिवार वर्तमान में चैन्नई में रहता है। कई बार ईश्वर पत्नी से मिलने वहां जा चुका है। एेसी कई बातों की सच्चाई पता लगाने की इंदौर पुलिस, ईश्वर भील से पूछताछ करेगी।
बामनिया कुंड मामले में है संदेही
मेहंदीकुंड दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित ईश्वर भील को गोवा पुलिस ने गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया है। उसके दो साथी राम व संजीव से पूछताछ जारी है। हत्याकांड के खुलासे के तीन माह बाद बामनिया कुंड में घुमने आए ३ युवक व ४ युवतियों से लूट की वारदात हो चुकी है। उक्त वारदात में संजीव व राम के होने की बात सामने आई है। पकड़े गए गिरोह का इलाके के जंगल में मूवमेंट अधिक रहा है। जिसमें उनके द्वारा अवैश शराब बनाने की बात का खुलासा हो चुका है। जंगल में पुलिस मूवमेंट बढ़ाई गई है। गोवा गई टीम एेसे तमाम बिंदु पर गैंगरेप में पकड़े गए आरोपितों से पूछताछ करने वाली है।
विवेक सिंह, एसपी पश्चिम
Published on:
29 May 2018, 6:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.