29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसलिए इंदौर का गांजा बिक रहा मुंबई के पब-बार में

पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Pramod Mishra

•

Updated: 10 Sep 2022, 1:36 AM IST

इसलिए इंदौर का गांजा बिक रहा मुंबई के पब-बार में

इसलिए इंदौर का गांजा बिक रहा मुंबई के पब-बार में

इंदौर. मुंबई से गांजा लेने आए युवक के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर साढ़े 7 किलो गांजा जब्त किया। आरोपी इंदौर से गांजा खरीदकर मुंबई ले जाने के बाद वहां के पब बार में बेचता था। इंदौर में आरोपी को सस्ता गांजा मिल जाता था इसलिए यहां से खरीदकर मुंबई ले जाकर बेच देता था।
एडिशनल डीसीपी गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक, सूचना के आधार पर एरोड्रम पुलिस ने गोमती नगर ईट के भट्टो के पास मोटर साइकिल सवार अनिल यादव पिता रमेशचंद्र निवासी लैक पैलेस कॉलोनी और राहुल पिता आदित्य नारायण मिश्रा निवासी सुपारा ईस्ट,मुंबई को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से साढ़े 7 किलो गांजा बरामद हुआ। छानबीन में पता चला कि आरोपी अनिल मादकक पदार्थ बेचने का काम करता है। वह पहले भी दो बार एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हो चुका, जेल से छूटने के बाद फिर यहीं काम शुरू कर देता है। राहुल के संबंध में पता चला कि वह अनिल से राहुल गांजा खरीदकर मुंबई ले जाता और वहां पब-बार में बेचता था। आरोपी का तर्क है कि इंदौर में कम कीमत में गांजा मिलता है और मुंबई में वह ज्यादा कीमत में बेच देता है। एरोड्रम पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।
महाराष्ट्र को घेराबंदी कर पकडा। विधिवत तलाशी लेते आरोपियों के पास से अवैध मादक पदार्थ 07 किलो 500 ग्राँम (गांजा) मिला जिसके संबंध में पूछते आरोपियों ने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया।
एनसीबी पकड़ चुकी है हजारों किलो गांजा
एनसीबी की टीम लगातार गांजे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इस साल करीब हजार किलो गांजा जब्त हो चुका है। अधिकांश गांजा नक्सल प्रभावित उड़ीसा से इंदौर व आसपास के इलाके में सप्लाय हो रहा है। पिछले दिनोंंं तो ट्रांसफॉर्मर के अंदर छिपाकर ले जाते हुए भी बड़ी मात्रा में गांजा जब्त हो चुका है।