इंदौर शहर को सोलर सिटी बनाने के लिए महापौर भार्गव के निर्देश पर विद्युत विभाग के अफसरों ने चरणबद्ध रूप से योजना तैयार की गई है। इसके तहत बगीचों में सोलर पैनल लगाने का काम शुरू हो गया है। अगले चरण में निगम के 19 जोनल ऑफिस, मुख्यालय और अन्य संपत्ति की छत पर सोलर पैनल लगाई जाएगी। इसके साथ ही शहर के 850 सार्वजनिक शौचालयों पर सोलर पैनल लगेगी। इससे उत्पन्न होने वाली बिजली का उपयोग शौचालय की लाइट और विज्ञापन बोर्ड की लाइट के लिए किया जाएगा। इससे निगम का बिजली का खर्च बचेगा और अतिरिक्त बिजली बनने से निगम की आय भी होगी, क्योंकि सोलर पैनल से बनने वाली अधिक बिजली को पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी खरीदती है।