28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्री में करें काशी विश्वनाथ तीर्थयात्रा, आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 फरवरी

काशी विश्वनाथ वाराणसी के फ्री में दर्शन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है, क्योंकि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सरकार बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 2 Feb 2023, 4:34 PM IST

फ्री में करें काशी विश्वनाथ तीथयात्रा, आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 फरवरी

फ्री में करें काशी विश्वनाथ तीथयात्रा, आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 फरवरी

इंदौर. अगर आप भी काशी विश्वनाथ वाराणसी के फ्री में दर्शन करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है, क्योंकि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सरकार बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा करवा रही है, जिसके तहत 8 फरवरी तक आवेदन करके आप फ्री में तीर्थयात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा का लाभ सिर्फ 60 साल से अधिक के व्यक्ति को मिलता है। आईये जानते हैं यात्रा की पात्रता के संबंध में विस्तार से जानकारी।

19 तारीख को इंदौर से जाएगी टे्रन
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इंदौर से काशी यानी वाराणासी के लिए ट्रेन 19 फरवरी को रवाना होगी, जो 22 फरवरी को वापस इंदौर आ जाएगी। इस यात्रा में जाने के लिए 60 साल या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति को 8 फरवरी तक आवेदन करने होंगे, ये आवेदन आप नगर निगम के झोनल कार्यालयों, संबंधित नगरीय निकाय या जनपद पंचायत कार्यालयों में जाकर कर सकते हैं। इस यात्रा के तहत इंदौर जिले से करीब 398 यात्री जाएंगे। ये ट्रेन डॉ अंबेडकर नगर महू से प्रारंभ होगी, जो इंदौर, सीहोर होते हुए वाराणसी जाएगी। जिसमें तीर्थ यात्रियों के भोजन, पानी, रहने और अन्य खर्च का वहन खुद सरकार करेगी।

यात्रा के लिए 8 फरवरी तक करें आवेदन
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्र व्यक्तियों से आवेदन 8 फरवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि तक संबंधित कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र में अपने आवेदन दो प्रतियों में जमा कर सकते है। यात्रा के लिए आवेदक को प्रदेश का मूलनिवासी एवं 60 वर्ष की आयु पूर्ण होना आवश्यक है। जो यात्री अपने साथ जीवन साथी को लेकर जाना चाहता है उन्हें जीवनसाथी का भी पृथक से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरना आवश्यक है। यात्रा में 65 वर्ष से अधिक उम्र का अकेला यात्री अपने साथ एक सहायक ले जा सकते हैं।


सहायक के रूप में ले जा सकते हैं एक रिश्तेदार
सहायक के रूप में परिवार के निकटतम रिश्तेदार को ही पात्रता होगी, जिसकी उम्र 20 वर्ष से अधिक एवं 40 वर्ष से कम होना चाहिए। सहायक का आवेदन भी साथ में भरना आवश्यक है। इस यात्रा मे 85 वर्ष से अधिक आयु के पति-पत्नी यदि साथ यात्रा कर रहे हो तो उन्हें भी एक सहायक साथ ले जाने की पात्रता है। इसी प्रकार से दिव्यांग 60 प्रतिशत व्यक्ति भी इस यात्रा के लिए पात्र है। बशर्ते की वह यात्रा करने के लिए सक्षम है उस पर आयु का बंधन लागू नहीं होगा। इस योजना के अंतर्गत आवेदक की ओर से विगत 5 वर्षों में कोई यात्रा न की गई हो। यदि यह पाया गया कि आवेदन-पत्र में यात्री ने असत्य जानकारी देकर या तथ्यों को छुपाकर आवेदन किया है तो उसे किसी भी समय योजना के लाभों से वंचित कर यात्रा व्यय की वसूली कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेः 1 रुपए किराए पर आज से मिलेगी ई-बाइक, सिंगल रिचार्ज में चलेगी 35 किमी

ये दस्तावेज जरूरी हैं
तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, समग्र आईडी, दो पासपोर्ट साइज फोटो, डॉक्टर से स्वास्थ सार्टिफिकेट मय फार्म के जमा करवाना होगा।