13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गौरव दिवस के तहत इंदौर जल महोत्सव आज

सुबह होगी हर वार्ड में होगी जल सभा, पौधारोपाण, निकलेगा जल मार्च, जलस्त्रोतों की सफाई भी होगीगांधी हॉल में मिलेगा जल महोत्सव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Nitesh Kumar Pal

•

Updated: 24 May 2023, 9:13 PM IST

इंदौर गौरव दिवस

इंदौर गौरव दिवस

इंदौर. इंदौर का स्थापना दिवस 31 मई को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाना है। उसके पहले शहर में अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं। इंदौर नगर निगम भी गौरव दिवस के पहले किए जाने वाले कार्यक्रमों में भाग लेगा। इसके तहत गुरूवार को शहर में जल संरक्षण के लिए जल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जल महोत्सव के तहत सुबह से ही शहर के 85 वार्डों में आयोजन शुरू हो जाएंगे। वहीं शाम को भी एक बड़ा कार्यक्रम गांधी हॉल में होगा।

ये होंगे आयोजन

जलसभा एवं पौधारोपण

सभी वार्डों में सुबह 7 से 8 बजे तक वार्डवार बनाई गई जल संरक्षण समितियां जलसभा, आयोजित करेंगी। जिसमें स्थानिय जनप्रतिनिधियों के साथ ही वार्ड के नागरिक भी शामिल होंगे। साथ ही सभी को जलसंरक्षण की शपथ भी दिलाई जाएगी। इस दौरान जलसभा में शामिल होने वाले सभी लोग पौधारोपण भी करेंगे।जल मार्च

सुबह 8 बजे से 9 बजे तक राजीव गांधी चौराहा से रीजनल पार्क तक जल मार्च निकाला जाएगा। इसमें स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। इस दौरान उन्हें जल संरचनाओ का भ्रमण भी कराया जाएगा।जलस्त्रोतों की सफाई -

सभीवार्डों में सुबह 9 से 10 बजे तक वहां मौजूद जलस्त्रोत कुएं, बावडी आदि की सफाई का काम किया जाएगा। जिसमें निगम के अधिकारी कर्मचारियों की टीम के साथ ही स्थानिय जनप्रतिनिधि और नागरिक भी शामिल होंगे।जल महोत्सव -

गांधी हॉल में शाम को 5 से 7 बजे तक जल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें जल संरक्षण की थीम पर कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शहरवासी, रहवासी संघों का सम्मान भी किया जाएगा।