17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुद को ठगा महसुस कर रहे क्रिकेट प्रेमी, फ्रेंंचाईजी का होने लगा विरोध

- घंटो बैठे रहे लेकिन नहीं मिले सस्ते टिकट, महंगे के लिए नहीं मिल रहे खरीददार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Lakhan Sharma

•

Updated: 25 Apr 2018, 11:20 AM IST

ipl ticket indore match

लखन शर्मा, इंदौर।
होलकर स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए फ्रेंचाईजी किंग्स इलेवन पंजाब इन दिनों चारों मैचों के टिकट बेच रही है। इन चारों मैचों के लिए सबसे सस्ते टिकट ९०० और ९५० रूपए की बिक्री कल शाम को संबंधित वेबसाईट से की जाना थी। इसके पूर्व १५०० से १५ हजार रूपए कीमत के टिकट की बिक्री २१ अप्रेल से शुरू की गई। वे महंगे टिकट अब तक नहीं बिके हैं। उधर कल शाम ६ बजे से सस्ते टिकटों के लिए वेबसाईटों पर गए क्रिकेट प्रेमियों के हाथ भी वह टिकट नहीं आए। किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मुंबई इंडियंस और रायल चैलेंजर्स के मैच के टिकट तो लोगों ने जब तक जानकारी डाली तब तक ही सोल्ड बता दिए गए। एसे में क्रिकेट प्रेमी एक बार फिर खुद को ठगा महसुस कर रहे हैं, जिसके चलते फ्रेंचाईजी को लेकर अब विरोध होने लगा है। फ्रेंचाईजी के साथ मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का भी विरोध शुरू हो गया है की आखिर एसोसिएशन फ्रेंचाईजी पर इतना मेहरबान है की न तो दर्शकों के लिए टिकट दर कम करने के लिए दबाव बनाया न ही ऑफलाईन टिकटों के लिए।

- आज होगी शिकायत
एडव्होकेट सीके गुप्ता ने बताया की पुरे मामले को लेकर बीसीसीआई, एमपीसीए, मध्य्रपेदश सरकार और किंग्स इलेवन पंजाब को शिकायत दर्ज कराई जाएगी। करोड़ो रूपए की जमीन सरकार ने क्रिकेट और खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन को दी है। लेकिन इस तरह से कोई फ्रेंचाईजी यहां दर्शकों से इतनी राशि वसुल रही है, जिसका क्रिकेट प्रेमियों को कोई फायदा नहीं हो रहा है। आफलाईन टिकट नहीं बेचे जाने से हजारों एसे दर्शक जो पढ़े लिखे नहीं है वह मैच देखने से यूंही बाहर हो गए। एसे में एमपीसीए की जवाबदारी भी तय होना चाहिए। इसी तरह क्रिकेट प्रेमी प्रवीण पाराशर, प्रध्युमन शास्त्री, देवेंद्रसिंह राठौर ने भी टिकटों के लिए प्रयास किए लेकिन टिकट किसी को नहीं मिले।


- इधर २ हजार वाले भी नहीं बिक रहे टिकट
सस्ते टिकटों की आस में बैठे हजारों दर्शकों के निराश होने के बाद अब भी क्रिकेट प्रेमी महंगे टिकटों को खरीदने में रूचि नहीं दिखा रहे हैं। पंाच दिन बाद भी वेबसाईट पर ढेरों टिकट बिकने के लिए पड़े हैं। यहां तक की २ हजार रूपए कीमत के टिकट भी दर्शक लेने को तैयार नहीं है। जो कुछ महंगे टिकट बिके हैं तो वह भी प्रमुख टीमों मुंबई इंडियंस और रायल चैलेंजर्स के बिके हैं। एसे में फ्रेंचाईजी जो उम्मीद लगाए बैठी थी उस पर दर्शकों ने पानी फेर दिया है। फ्रेंचाईजी ने पिछले वर्ष से दोगुना रेट टिकट के रखे हैं।