17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘परंपरागत के साथ ही आधुनिक तरीके भी अपनाएं कारोबारी, बनाएं अपनी ब्रांड वैल्यू’

ज्वेलर्स डेवलपर्स वेलफेयर एसोसिएशन का सेमिनार एक मंच पर आए प्रदेशभर के 100 से अधिक व्यापारिक संगठन

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

jay dwivedi

Jun 13, 2022

'परंपरागत के साथ ही आधुनिक तरीके भी अपनाएं कारोबारी, बनाएं अपनी ब्रांड वैल्यू'

'परंपरागत के साथ ही आधुनिक तरीके भी अपनाएं कारोबारी, बनाएं अपनी ब्रांड वैल्यू'

इंदौर. रत्न और आभूषणों के कारोबारियों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। शहर के लाभ मंडपम में ज्वेलर्स डेवलपर्स वेलफेयर एसोसिएशन (जेडीडब्ल्यूए) ने एक सेमिनार का आयोजन किया। इसमें प्रदेशभरके 100 से अधिक प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने हिस्सा लिया। इसमें रत्न और आभूषण कारोबार से जुड़े विषयों और इससे संबंधित सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।सेमिनार में ज्वेलर्स डेवलपर्स वेलफेयर के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक जडिया, सचिव संतोष सराफ, ऑल इंडिया फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोरा, इंदौर सोना चांदी ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल राका, मंत्री अविनाश शास्त्री, हॉल मार्किंग सेंटर के प्रमुख चेतन भंडारी पराग अग्रवाल उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलित कर सेमिनार की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदौर सोना चांदी ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल राका ने बताया, भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इस कनेक्शन का लाभ सभी व्यापारीगण उठा सकते हैं। व्यापारियों का इस तरह एक मंच पर इकट्ठा होना हमारे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, व्यापार परिवर्तन करना अब एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है खासकर नवयुवकों के बीच। इसलिए ऑनलाइन पर ज्यादा फोकस करें। अपनी खुद की ब्रांड वैल्यू बनाएं। अपने बारे में ही नहीं दूसरे व्यापारी के बारे में भी सोचें।

जरूरत, जानकारी और जागरूकता पर की बात

एसोसिएशन के सचिव संतोष सराफ ने कहा, स्टेट कन्वेंशन 2022 की थीम थी जरूरत, जानकारी और जागरूकता। इसमें हमने व्यापारियों को बताया कि वे किस तरह से अपने कारोबार को आसानी से आगे बढ़ा सकते हैं। इसके लिए हमने सीए और वकीलों को भी बुलाया था। उन्होंने बताया, मैं संगठन से 30 वर्ष से जुड़ा हूं। हमें इस संगठन को और आगे बढ़ाना है। कोरोना काल में संगठन ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हॉल मार्क के लिए हम सरकार को 20, 23, 24 कैरेट के बारे में अवगत कराते रहे हैं जिसके अच्छे परिणाम भी मिले हैं। एसोसिएशन के मंत्री अविनाश शास्त्री ने बताया, सेमिनार में रत्न और आभूषणों से जुड़े कारोबारियों को सरकार की नीति से अवगत कराया गया।

मुंबई में होने वाले इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो से जुड़ेंगे व्यापारी

एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष बसंत सोनी ने बताया, सेमिनार में इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो (आइआइजेएस) प्रीमियर के बारे में भी जानकारी दी गई। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा आयाेजित यह शो दुनिया के शीर्ष पांच ट्रेड शो में से एक है। आइआइजेएस प्रीमियम का यह 38वां संस्करण था। यह शो मुंबई में 4 से 8 अगस्त को होगा। इसमें इंदौर और प्रदेश सहित पूरे देश के कारोबारी जुड़ रहे हैं।