इंदौर में जब से कैलाश विजयवर्गीय उम्मीदवार बने हैं अफसरों की नींद उड़ गई है। ये बात हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कही गई है। दरअसल, 3 अक्टूबर की शाम इंदौर की विधानसभा नंबर एक में बीजेपी मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि मैं जब से इस विधानसभा से उम्मीदवार घोषित हुआ हूं, अफसरों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि अबतक मध्य प्रदेश में ऐसा कोई अफसर पैदा नहीं हुआ जो उनका काम न कर के दे।