6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवनियुक्त अध्यक्ष का विरोध करने वाले नेता अब भाजपा संगठन के निशाने पर

फोन लगाकर दी जा रही समझाइश, नहीं मानने पर थमाया जा सकता है नोटिस
less than 1 minute read
Google source verification
नवनियुक्त अध्यक्ष का विरोध करने वाले नेता अब भाजपा संगठन के निशाने पर

नवनियुक्त अध्यक्ष का विरोध करने वाले नेता अब भाजपा संगठन के निशाने पर

इंदौर। भाजपा में युवा नेतृत्व खड़ा करने के लिए संगठन सालभर से कसरत कर रहा है। पहले मंडल अध्यक्ष तो अब जिला अध्यक्षों की नियुक्ति उसी हिसाब से की। घोषणा होने पर बवाल मचा हुआ है, जिसको लेकर संगठन ने सख्ती शुरू कर दी है। विरोध करने वाले उनके निशाने पर है। चर्चा कर समझाया जा रहा है, लेकिन नहीं माने तो नोटिस तक थमाए जाएंगे।

प्रदेश भाजपा संगठन ने २४ जिला अध्यक्षों की घोषणा की और आधे प्रदेश में हंगामा मच गया। कई दिग्गज नेताओं को दरकिनार करते हुए युवाओं को मौका दिया गया। इस वजह से कई वरिष्ठ भाजपाई नाराज हो गए, जिसमें केंद्रीय मंत्री व सांसद भी शामिल हैं, लेकिन प्रदेश संगठन फैसले पर अडिग है, जबकि कुछ नेताओं ने दिल्ली तक अपनी बात पहुंचाई।

संगठन ने उन नेताओं को समझाना शुरू कर दिया है जो विरोध में खुलकर बयानबाजी कर रहे हैं। आग्रह किया जा रहा है कि कोई शिकायत है तो संगठन के नेताओं से बात करें, लेकिन सार्वजनिक तौर पर बात रखना ठीक नहीं। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए अध्यक्ष को भी आशीर्वाद लेने भेजा जा रहा है। इसके बावजूद जो नहीं मानेगा, तो संगठन अपने हिसाब से निपटेगा।

सरकार में होंगे उपकृत
सूत्रों के मुताबिक कोरोना संकट और विधानसभा के उपचुनाव बाद सरकार के सारे राजनीतिक पदों को भरा जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इस बार गलती नहीं करेंगे और संगठन भी होने नहीं देगा। इसके चलते अध्यक्ष के दावेदारों को उपकृत किया जाएगा। दौड़ से उन लोगों को बाहर रखा जाएगा, जो पिछली सरकार में सत्ता का स्वाद चख चुके हैं। ऐसे में बयानबाजी करने वालों की गुत्थी उलझ सकती है। इसलिए कई दावेदारों ने विरोध से खुद को दूर कर लिया।