21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LIVE PHOTO : गौर से देखिए इस शख्स को, नौकरी के नाम पर देता है झांसा

कलेक्टोरेड के बगीचे में गेल की परीक्षा, हॉल में लिए रिश्वत के लिए 1 लाख रुपए। सीसीटीवी फुटेज में सामने आया बदमाश का चेहरा।

2 min read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Jan 07, 2017

मोहित पांचाल @ इंदौर। गेल इंडिया लिमिटेड में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ठगी का शिकार हो गया। वारदात कहीं और नहीं, कलेक्टोरेट में हुई। यहां ठगोरे ने युवक की बगीचे में बैठाकर परीक्षा ली और बाद में एक लाख रुपए हॉल में लिए। शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाश को पहचान लिया गया।

घटना कनाडिय़ा रोड गोकुल नगर स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट में रहने वाले आशीष गौड़ के साथ हुई। आशीष ने बीई किया है और नौकरी की तलाश में है। इस बीच उसके पिता अनिल गौड़ को एक व्यक्ति मिला, जिसने सरकारी नौकरी दिलाने की बात कही। उसके झांसे में परिवार आ गया। चर्चा के बाद बदमाश ने उन्हें एक लाख रुपए का खर्च बताया, जिस पर वे राजी हो गए। बदमाश ने आशीष को 28 दिसंबर को परीक्षा के लिए कलेक्टोरेट बुलवाया। वहां पहुंचने पर बगीचे में बैठाकर उसकी परीक्षा ली गई।



एई के पद पर नौकरी देने का वादा
दो-चार दिन बीतने के बाद आशीष को उस व्यक्ति ने बताया कि तुम पास हो गए हो। इसके आधार पर कंपनी में एई के पद पर तुम्हारी नौकरी पक्की करा दूंगा। 4 जनवरी को एक लाख रुपए लेकर कलेक्टोरेट में आने के लिए कहा। बगीचे में इंतजार के बाद दोपहर 12.42 बजे ठग आया और वह समाधान केंद्र के सामने लगी कुर्सियों पर बैठकर बात करने लगा। कुछ देर में उसने एक लाख रुपए मांग लिए।

कहना था कि किसी को देकर आता हूं, तुम यहीं बैठो। नियुक्ति पत्र हाथोहाथ देता हूं। काफी देर तक आशीष बैठा रहा, लेकिन वह व्यक्ति नहीं लौटा। शंका होने पर आशीष ने तुरंत अपने परिवार से बात की। आखिर में तय हुआ कि पुलिस को घटना की जानकारी दी जाए। रावजी बाजार थाने में शिकायत की, जिसकी जांच चल रही है। सीसीटीवी से हुआ खुलासा थाने पर शिकायत करने के बाद एसआई प्रदीप डिंडोर उसे लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे। वहां सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। आशीष द्वारा बताए गए समय पर प्रवेश द्वार का कैमरा देखा गया तो बात सही निकली। एक व्यक्ति उसके साथ अंदर प्रवेश कर रहा था जिसे उसने ठग बताया।

MUST READ

रावजी बाजार थाने पर शिकायत
हां, मुझे गेल में एई की नौकरी दिलाने के नाम पर कलेक्टोरेट में बुलाया था। बगीचे में परीक्षा ली और हॉल में एक लाख रुपए। बाद में वह फरार हो गया। मैंने रावजी बाजार थाने पर शिकायत की है, जिसकी जांच चल रही है।
आशीष गौड़, पीडि़त

ये भी पढ़ें

image