22 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने पत्नी-बेटी को मारा चाकू

- देर रात घर में विवाद, दोनों का बड़े अस्पताल में चल रहा इलाज
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Yadav

May 20, 2020

crime in bhilwara

crime in bhilwara

इंदौर. साईं विहार कॉलोनी में रहने वाली महिला को उसके पति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जब बेटी बीच-बचाव के लिए आई तो उसके साथ भी मारपीट की। बताया जाता है कि मायके में रखा हुआ सामान लाने को लेकर उनके बीच दो-तीन दिनों से विवाद चल रहा था।
पुलिस के अनुसार सविता पति दिनेश (30) और उसकी बेटी खुशबू (12) को घायल हालत में इलाज के लिए बड़े अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्हें अस्पताल लेकर आए रामगोपाल ने बताया कि पति दिनेश ने ही हमला किया है। कल रात २.३० बजे के लगभग उनके घर से शोर सुनाई दिया तो वहां पर पहुंचे। सविता और खुशबू घायल हालत में मिली थी। उन्हें अस्पताल ले आए। पूछताछ में पता चला है कि कल रात को पति से विवाद हो गया था। दोनों के बीच कहासुनी हुई तो आरोपित ने चाकू और दराते से उस पर हमला कर दिया। उसके साथ मारपीट की और जब बेटी ने बीच-बचाव किया तो उसे भी पीट दिया।

आए दिन करता है मारपीट
रामगोपाल ने बताया कि मारपीट की आदत से परेशान होकर वह सविता को घर ले आए थे। पिछले दिनों पति उसे वापस अपने साथ ले गया। दोबारा मारपीट न करे, इसके चलते घर के पास ही एक कमरा दे दिया था। लॉक डाउन के चलते काम नहीं चल रहा है। इस पर वह अपने खर्च के लिए घर का सारा सामान बेच रहा है। इससे परेशान होकर घरेलू सामान वह अपने घर ले आए थे। इस पर पति आए दिन विवाद कर रहा था। सामान को वापस लाने के लिए दबाव बना रहा था। संभवत: इसी के चलते उसने यह हरकत की है।