10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रक हड़ताल के समर्थन में व्यापारी…कई बाजार बंद

बोले - सरकार कर रही ट्रांसपोर्टर की हड़ताल की अनदेखी

2 min read
Google source verification
bajar band

ट्रक हड़ताल के समर्थन में व्यापारी...कई बाजार बंद

इंदौर। ट्रक हड़ताल का आज छठा दिन है। समर्थन में आज व्यापारी भी उतर आए। शहर के कई बड़े बाजार बंद रहे। दुकानें न खोलकर उन्होंने सरकार को अपनी मंशा जाहिर कर दी। व्यापारियों का कहना है कि सरकार ट्रांसपोर्टर्स की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसकी वजह से समर्थन में उतरना पड़ा।

टोल प्रणाली बदलने और डीजल पर जीएसटी लागू करने की मांग को लेकर ट्रांसपोर्टर हड़ताल पर हैं। छह दिन से ट्रक नहीं चल रहे, जिसका असर अब बाजार पर पडऩे लगा है। कई वस्तुओं का स्टॉक खत्म होने लगा है। इसके बावजूद भी सरकार ने हड़तालियों पर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते आज इंदौर के २४ व्यापारी संगठनों ने भी अपना कारोबार बंद रखा। रोज सुबह ९.३० से १० बजे के बीच बाजारों में हलचल शुरू हो जाती है, लेकिन आज व्यापारी और उनके कर्मचारी नहीं पहुंचे।

कुछ समय बाद व्यापारी इक_ा होना शुरू हुए, लेकिन उन्होंने दुकानें नहीं खोलीं। जेल रोड, सराफा और पूर्वी क्षेत्र के व्यापारियों ने ही बंद का समर्थन नहीं किया। वहीं, कपड़ा मार्केट व्यापारी एसोसिएशन ने आधा दिन बंद का आह्वान किया है। दोपहर दो बजे बाद बाजार खुलेगा। व्यापारियों के बंद का असर आम जनजीवन पर भी पड़ा। इंदौर में खरीदारी करने बड़ी संख्या में लोग आसपास के जिले तो ठीक अन्य राज्यों से भी आते हैं। दुकानें बंद होने से उन्हें परेशान होना पड़ा।

ये व्यापारी संगठन हैं समर्थन में
सियागंज किराना मर्चेंट, अनाज मंडी, लोहा व्यापारी, बारदान, बर्तन बाजार, शूज व्यापारी, इंदौर हार्डवेयर, दवा बाजार, होजियरी रिवर साइड, रेडीमेड व्यापारी, इंदौर साइकिल एंड डीलर्स, प्लायवुड एंड लेमिनेट व्यापारी, स्टोन एंड टाइल्स विक्रेता मर्चेंट, दाल मिल, इंदौर टी मर्चेट, इंदौर स्कूटर ट्रेडर्स ऑटो पाट्र्स, टिंबर मार्केट, इंदौर बस ऑनर्स, मप्र ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट, पोलोग्राउंड औद्योगिक संगठन, इंदौर टायर डीलर, इंदौर टाइल्स एंड सेनेटरी, ल्यूब्रिकेंट एंड ऑइल मर्चेंट, महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट और इंदौर पेन व स्टेशनरी एसोसिएशन का समर्थन है।

250 से अधिक बसों की बुकिंग कैंसिल
इंदौर सहित पूरे देश में २० जुलाई से चल रही ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल को अब व्यापारिक संगठनों के साथ ही बस संचालकों ने भी समर्थन दिया है। इधर, कल इंदौर आए हड़ताल के कोऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन अमृत मदान ने साफ कर दिया है कि केंद्र सरकार मांग नहीं मानेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अभी तक दूध, सब्जी के वाहनों को छूट दी गई है।

ऑल इंडिया मोटर ट्रॉसपोर्ट कांग्रेस के मैनेजिंग कमेटी मेंबर विजय कालरा ने बताया कि हड़ताल में अब व्यापारिक संगठन और बस ऑपरेटर्स भी शामिल हो गए हैं। आज ऑल इंडिया रूट की बसों का संचालन इंदौर से नहीं किया जाएगा। वहीं स्टेट कैरेज की बसों के ऑपरेटर्स कमिश्नर को ज्ञापन देंगे।

मप्र ऑल इंडिया परमिट टूरिस्ट बस एसो. के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में आज इंदौर से पुणे, मुंबई, नासिक, जयपुर सहित लंबी दूरी की २५० से अधिक बसों का संचालन नहीं होगा। बुकिंग निरस्त किया जा रहा है। प्राइम रूट बस ऑनर्स एसो. के गोविंद शर्मा ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में बस ऑपरेटर्स आज १२ बजे रीगल तिराहे पर एकजुट होकर कमिश्नर कार्यालय तक जाएंगे। यहां पर विभिन्न मांगों को लेकर कमिश्नर को
ज्ञापन सौपेंगे।