8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर
युवती की बहादुरी से पकड़ाया मोबाइल चोर,पुलिस करेगी सम्मानित
Play video

युवती की बहादुरी से पकड़ाया मोबाइल चोर,पुलिस करेगी सम्मानित

कट मारकर निकला था आरोपी, चोट लगने के बाद भी किया पीछा
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Aug 04, 2018

इंदौर. हालही में शहर के गोकुलदास चौराहा क्षेत्र में बाइक सवार द्वारा लड़की के साथ मोबाइल लूट की वारदात सामने आयी थी। पुलिस ने मोबाइल चोर पकडऩे में सफलता हासिल कर ली है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी मनीष खत्री ने बताया कि अन्नपुर्णा के गोकुलदास चौराहे पर एक युवकी के साथ मोबाइल लूट की वारदात सामने आयी थी। युवती अपने रिश्तेदार के साथ जा रही थी तभी एवेंजर पर आए एक युवक ने युवती से मोबाइल छीन लिया। बाइक सवार युवती को कट मारकर निकला जिससे उसे चोट भी आ गयी थी लेकिन इस बीच युवती ने गाड़ी का आधा नंबर ध्यान रख लिया था। पुलिस से शिकायत के बाद मामले की जांच की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में भी लूट की वारदात की बात स्वीकार की है। खत्री ने बताया कि युवती द्वारा बहादुरी का परिचय देने के लिए पुलिस द्वारा उसे सम्मानित भी किया जाएगा।