3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने यहां के किसानों से किया वादा, दूर कर देंगे सब समस्याएं

कांग्रेस ने यहां के किसानों से किया वादा, दूर कर देंगे सब समस्याएं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

nidhi awasthi

•

Updated: 9 Jul 2018, 5:04 PM IST

congress

congress

इंदौर. प्रदेश कांग्रेस द्वारा इंदौर जिला कांग्रेस में किए गए बदलाव के बाद नए अध्यक्ष सदाशिव यादव ने पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने की बात कही। किसानों की समस्याओं के लिए लड़ाई लडऩे को प्राथमिकता में रखने की घोषणा भी की। यादव ने कहा, वे किसानों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़़ते रहे हैं। बरसात के मौसम में किसानों को मंडियों में ज्यादा परेशान होना पड़ता है। मंडियों में किसानों को उपज का सही भाव मिले इसके लिए लगातार संघर्ष करेंगे। उन्होंने चारों ग्रामीण विधानसभाओं में बूथवार पार्टी का नेटवर्क खड़ा करने की भी बात कही। यादव के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार सभी ब्लॉक, मंडलम् और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की जल्द नियुक्ति की जाएगी। चारों ग्रामीण विधानसभा में कार्यकर्ता घर-घर जाकर किसानों से भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे छलावे की भी जानकारी देंगे।

जारी हुआ कांग्रेस का ऐप ‘शक्ति’
कांग्रेस ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को अपनी बात पार्टी के बड़े नेताओं तक पहुंचाने के लिए मोबाइल एप्प शक्ति बनाया है। ये ऐप रविवार को महिलाओं के एक कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष यास्मिन शेरानी ने जारी किया। कांग्रेस ने इस ऐप को हर कार्यकर्ता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी महिला कांग्रेस को दी है। महिला कांग्रेस की ये बैठक दो नंबर विधानसभा की एक धर्मशाला में हुई, इस दौरान महिला कांग्रेस की महिला प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष शेरानी ने महिला कांग्रेस नेत्रियों की बैठक भी ली। बैठक में महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शशि यादव सहित महिला कांग्रेस नेत्रियां शशि हाडा, रानि गायके सुशीला यादव बबीता शर्मा, साधना भंडारी मौजूद थीं।

नारे में जय युवा भी जोड़े कांग्रेस
कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को लेकर युवाओं की राय जानने के लिए इंदौर में युवक कांग्रेस द्वारा यूथ मेनिफेस्टो कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं की समस्याओं से लेकर उनके लिए पार्टी की सोच पर राय ली गई। कार्यक्रम में अक्षय बम ने पार्टी के नारे में युवाओं को शामिल करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, पार्टी आज भी जय जवान, जय किसान के नारे पर केंद्रित है। जहां हम गरीबों, किसानों, जवानों के लिए बात करते हैं उनके साथ जय युवा भी जोडऩा चाहिए। उन्होंने पूरे देश में पार्टी द्वारा आर्मी कैंटीन के समान युवा डिपार्टमेंटल स्टोर्स खोलने की सलाह भी दी, जिसमें 18 से 25 वर्ष के युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से दैनिक सामग्री पर डिस्काउंट ले सकें।

बड़ी खबरें

View All

इंदौर

मध्य प्रदेश न्यूज़