पूरा मामला अभय प्रशाल का बताया जा रहा है। यहां पर 45 वर्षीय अमित चेलावत रोज की तरह बैडमिंटन खेल रही थी। दो राउंड गेम पूरा हो चुका था। इसी दौरान अमित के सीने में दर्द शुरु हो गया। जिसके बाद वह दूसरी तरफ जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद ही उन्हें बेहोशी आने लगी। वहां मौजूद उनके दोस्तों ने सीपीआर दिया, तो वह उठकर बैठ गए।