मंगलवार को इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई में रोमानिया की रहने वाली महिला इंसाफ की उम्मीद लिए शिकायत दर्ज कराने पहुंची। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह को विदेशी महिला ने बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए इंदौर में रहने वाले एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे से हुई थी। फिर दोनों में अक्सर बातचीत होने लगी और प्यार हो गया। रोमानिया से पीड़िता बिजनेसमैन के बेटे से मिलने के लिए इंदौर भी आई थी।