
लडक़ी से फ्रेंडशिप को लेकर दो युवकों में झगड़ा, तीसरे को घोंपा चाकू और हो गई मौत
इंदौर. आजाद नगर थाना क्षेत्र में युवती को लेकर हुए विवाद में रविवार शाम युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। टीआइ इंद्रेश त्रिपाठी के मुताबिक, शुभम भारोड़े (25) निवासी परदेशीपुरा की हत्या के मामले में राजा और राजकुमार सोनकर निवासी न्यू इंद्रा एकता नगर के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोनू की एक युवती से दोस्ती थी। बाद में राजा से युवती की दोस्ती हो गई।
इस बात पर मोनू और राजा में विवाद हो गया। आरोपी राजकुमार और राजा दोस्त हैं। घटना के वक्त राजकुमार के गैरेज पर राजा भी था। वहां मोनू अपने साथी शुभम के साथ ऑटो से पहुंचा। शुभम गैरेज में गया और इस दौरान हुए विवाद में आरोपियों ने शुभम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एडिशनल डीसीपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि शुभम चाकू लेकर आरोपियों के पास गया था।
पत्नी ने लगाया आरोप
एमवायएच में भर्ती राजकुमार की पत्नी ममता ने आरोप लगाया कि उनके पति के गैरेज पर कुछ दिन से एक युवती वाहन सुधरवाने आ रही थी। युवती की जिस युवक से दोस्ती थी, उसे शक था कि पति और युवती के बीच बातचीत है। इस बात पर आरोपी ने हमला किया है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस के पास फुटेज भी है।
भाई का आरोप - सभी ने मिलकर की हत्या
शुभम के भाई गोविंद भारूडे ने बताया, शुभम और मोनू की दोस्ती थी। कुछ समय से मोनू उसे फोन कर बुला रहा था। आरोप है कि मोनू ने शुभम को शराब पिलाई है। ये भी आरोप है कि शुभम को मोनू, राजा, युवती, राजकुमार व अन्य ने मिलकर मारा है।
Published on:
23 May 2022, 1:44 AM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.