20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / कंगाल निगम… आज एक दिन में 45 करोड़ रुपए वसूलने का टारगेट

कंगाल निगम… आज एक दिन में 45 करोड़ रुपए वसूलने का टारगेट

आज लोक अदालत में माफ होगा सरचार्ज और मिलेगी छूट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Anil Phanse

•

Updated: 9 Dec 2023, 11:45 AM IST

कंगाल निगम... आज एक दिन में 45 करोड़ रुपए वसूलने का टारगेट

कंगाल निगम... आज एक दिन में 45 करोड़ रुपए वसूलने का टारगेट

इंदौर। कंगाली की कगार पर नगर निगम खड़ी है। ऐसे में आज नेशनल लोक अदालत लगने के चलते एक दिन में 45 करोड़ रुपए बकाया टैक्स वसूलने का टारगेट राजस्व अमले को दिया गया है। इसके साथ ही बकाया टैक्स जमा करने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत माफी के साथ छूट भी मिलेगी।

निगम का खजाना खाली है। इसके चलते निगम जहां अफसर से लेकर कर्मचारियों के हर महीने वेतन, पेंशन, अन्य भत्तों के साथ वाहनों का डीजल-पेट्रोल खर्च और बिजली बिल का बोझ नहीं उठा पा रहा है, वहीं ठेकेदारों का भुगतान भी नहीं कर पा रहा हैं। ऐसे में निगम का खाली खजाना भरने का प्रयास बकाया संपत्तिकर और जलकर के जरिए किया जा रहा है। इसके लिए निगम के 19 जोन पर तैनात सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) और बिल कलेक्टरों को नेशनल लोक अदालत में तकरीबन 45 करोड़ रुपए वसूलने का टारगेट दिया गया है।
निगम के 19 में से 7 जोन पर 2.5 यानी ढाई करोड़ रुपए से 7 करोड़ रुपए तक वसूलने का टारगेट दिया गया है। अन्य जोन पर 80 लाख से 2 करोड़ रुपए तक वसूलने का लक्ष्य दिया गया है। टारगेट के हिसाब वसूली करने वाले एआरओ और बिल कलेक्टरों को जहां इनाम दिया जाएगा, वहीं जिस जोन पर एआरओ और बिल कलेक्टर की वसूली कम होगी, उसको लेकर पहले कारण पूछा जाएगा। संतोषप्रद जवाब न होने पर कार्रवाई की जाएगी। निगम मुख्यालय से लेकर जोनल ऑफिस पर कैश काउंटर सुबह 10 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। इधर, पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के अंतर्गत आने वाले इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 जिलों में भी लोक अदालत लगेगी। इसमें बिजली चोरों से समझौता करने के लिए बिजली वितरण कंपनी ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इंदौर सहित आसपास के जिलों में 50 हजार बिजली चोरों को नोटिस दिए गए हैं, ताकि उनसे समझौता कर पात्रतानुसार मूल राशि पर 30 प्रतिशत की छूट देकर बाकी पैसा जमा कराया जा सके।