शहर में पानी और ड्रेनेज की पाइप लाइन डालने का काम नगर निगम करता है, लेकिन नंदलालपुरा चौराहा से कबूतर खाना रोड पर वाटर सप्लाय और ड्रेनेज की पाइप लाइन डालने का काम स्मार्ट सिटी कर रही है। इसके चलते कल से रोड को बंद कर दिया गया है। इस कारण जवाहर मार्ग पर ट्रैफिक को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। रोड के बंद होने से नंदलालुपरा चौराहे से कबतूर खाना होकर गौतमपुरा से पंढरीनाथ चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन अब जवाहर मार्ग से गुजर रहे हैं। इस कारण दोपहर बाद से लेकर शाम से लेकर रात 10 बजे तक लंबा जाम लगने लगा है। इससे वाहन चालक परेशान हो रहे हैं, क्योंकि नंदलालपुरा चौराहा से पंढरीनाथ जाने के लिए वाहन चालकों को इमली साहेब गुरुद्वारा से मच्छी बाजार रोड होते हुए गुजरना पड़ रहा है।