
नए बीआरसी और एपीसी संभालेंगे काम, मेरिट सूची तैयार
इंदौर ।
राज्य शिक्षा केंद्र लंबे समय बाद प्रदेशभर में बीआरसी और एपीसी पदों पर नए सिरे से शिक्षकों की नियुक्ति कर रहा है। परीक्षा के माध्यम हो रही ये नियुक्तियां मेरिट सूची के आधार पर होंगीं। इंदौर जिले में वैसे तो छह बीआरसी के पद हैं, लेकिन दो बीआरसी के कोर्ट चल जाने से फिलहाल चार पर ही नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे और चार एपीसी पदों पर आदेश जारी होंगे। डीपीसी ने मेरिट सूची तैयार कर अनुमोदन के लिए कलेक्टर के पास पहुंचा दी है।
जानकारी के अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र ने एकेडमिक पदों पर वर्षों पहले शिक्षकों की नियुक्ति चार साल के लिए की थी। लंबे समय से इन पदों पर वे ही शिक्षक कार्य कर रहे थे, जिनकी नियुक्ति पूर्व में हुई थी। इंदौर जिले में ही इन पदों पर कार्य करते हुए शिक्षकों को 10 साल से अधिक हो चुके हैं। इसके बाद भी कुछ शिक्षक ऐसे हैं, जो इन पदों को छोडऩा ही नहीं चाहते। इसके चलते सांवेर बीआरसी राजीव भावसार और इंदौर बीआरसी राजेंद्र तंवर ने कोर्ट से स्टे लेकर परीक्षा में बैठने में सफलता हासिल कर ली, लेकिन परीक्षा में ये कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। डीपीसी अक्षय सिंह राठौर का कहना है कि स्टे होने की वजह से इन पदों पर निर्णय होने तक ये ही लोग काम करेंगे।
कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जारी होगी सूची
सिंह ने बताया 30 अगस्त तक दावे आपत्तियां बुलाए गए थे, लेकिन एक भी आपत्ति नहीं आई है। इसके बाद मेरिट सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। यह सूची अनुमोदन के लिए कलेक्टर मनीष सिंह के पास पहुंच गई है। सिंह की मंजूरी मिलते ही सूची जारी कर दी जाएगी और पृथक से आदेश भी हो जाएंगे। इसके बाद जिले में नए बीआरसी और एपीसी अपना कार्य संभालेंगे।
Published on:
30 Aug 2022 10:56 am

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
