23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / लव के साइड इफेक्ट…बहू ने बेटे को किया दूर, मां ने कर ली आत्महत्या

लव के साइड इफेक्ट…बहू ने बेटे को किया दूर, मां ने कर ली आत्महत्या

बेटे ने की थी लवमैरिज, एमआईजी पुलिस ने दर्ज किया केस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Manish Yadav

•

Updated: 23 Jun 2019, 1:01 PM IST

suicide

Rape accused Suicide in katni

इंदौर। बेटमा में बहन की लवमैरिज से नाराज नाबालिग ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं रुस्तम का बगीचा में रहने वाली महिला ने बेटे की लवमैरिज के चलते आत्मदाह कर लिया है। बताया जाता है कि बेटे ने लवमैरिज कर ली थी। नई बहू, बेटे को ही मां से मिलने नहीं देती थी। बेटे से दूर होना मां सहन नहीं कर सकी और उसने आत्मदाह कर लिया। अब पुलिस ने बहू और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सुनीता पति राजेश (60) ने अपने आप को जला लिया था। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए बड़े अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद योगिता पति कमलेश रत्नवाल निवासी रुस्तम का बगीचा, देवकी पति करण और करण पिता मानसिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला कि योगिता अपने परिवार के साथ कमलेश के घर के पास ही में रहती थी। दोनों में प्रेम प्रसंग चला और दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद से ही मां के पास में रहने को लेकर विवाद होने लगा था। योगिता चाहती थी कि कमलेश मां के पास में नहीं रहे, वह मां को छोडऩा नहीं चाहता था। इसी के चलते विवाद होने लगे थे। परेशान होकर वह अलग भी रहा, लेकिन जब भी मां से मिलता और उनकी आर्थिक मदद करता तो आरोपित उसे परेशान किया करते थे। बेटा भी कई दिनों से अलग रह रहा था। इसके बाद भी आए दिन विवाद होते रहते थे। यहां तक कई बार पुलिस में शिकायतें भी हुई। बहू और उसके परिवार द्वारा बेटे से दूर करने से आहत सुनीता ने घर पर ही आत्मदाह कर लिया था। पास ही में रहने वाली बच्ची ने घर से धुआं उठते देखा तो शोर मचाया था। इस पर आसपास के लोगों ने दरावाजा तोड़कर बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक देर हो गई थी। पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है

बहन को ही मार दिया था

बेटमा में ऑनर किलिंग के मामले में पुलिस ने गोली मारने वाले नाबालिग के दोनों साथियों को भी आरोपित बनाया है। दोनों ही इस पूरे षड्यंत्र में शामिल थे और हत्या से पहले युवती की लोकेशन के बारे में आरोपित भाई को सब बता रहे थे। आरोपित ने कट्टा खरीदने के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार बेटमा में महिला की उसके ही नाबालिग भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह बहन की लव मैरिज किए जाने से नाराज चल रहा था। कल जब बहन अपने ससुराल में आई तो आरोपित ने उसे घर के बाहर ही गोली मार दी थी। गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए, लेकिन बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है।