
bridal latest lehnga
इंदौर. फरवरी से वेडिंग सीजन शुरू हो रहा है। इस वेडिंग सीजन में फिल्म पद्मावत में दीपिका द्वारा घूमर सॉन्ग में पहना गया लहंगा डिमांड में रहेगा। इस हैवी लहंगे को ब्राइड खुद तैयार करवा रही हैं। सेलेब्स डिजाइनर्स की मानें तो गाने से ज्यादा ड्रेस को वॉच किया जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म में दीपिका का मेकअप और हेयर स्टाइल भी ट्रेंड में है। साथ ही वे लहंगे भी डिमांड में हैं जो हर राज्य की संस्कृति को प्रेजेंट करते हो। सभी लहंगे तीन-चार महीने की रिसर्च के बाद तैयार किए जा रहे हैं। कुछ डिजाइनर्स राजशाही घरानों की लाइफ स्टाइल को भी फॉलो कर रहे है।
राजस्थानी कल्चर रिप्रजेंट
फैशन डिजाइनर सारिका शर्मा बताती हैं लहंगों में कस्टमाइजेशन भी करवाया जा रहा है। हमने इन्हीं लहंगों पर रिसर्च की है। इसके लिए राजस्थानी कल्चर की हैंडमेड डिजाइनिंग की है। ग्रीन और ब्लैक लैस के साथ वेलवेट का टच भी दे रहे हैं। इस लहंगे को पिछले तीन महीने से डिजाइन कर रहे हैं।
गोटा पत्ती और वाइब्रेंट कलर्स
सेलेब फैशन डिजाइनर आसिफ शाह ने बताया कि गुजराती, राजस्थानी और पंजाबी लहंगों पर रिसर्च की जाती है। ब्राइड लहंगे में हैंडमेड डिजाइन चाहती हैं। इसकी डिजाइनिंग में गोटा पत्ती और वाइब्रेंट कलर्स से होती है। यह लहंगा लाइट वेट और ईजी कैरी भी होता है। इसकी कॉस्ट करीब एक लाख रुपए तक होती है।
घूमर लुक के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट गुलनाज वाहिद ने मेकअप के कुछ टिप्स दिए...
घूमर लुक सिम्पलिसिटी और रॉयल आइ•ा को इंडीकेट करता है। आइज और वॉटर लाइन पर वॉर्म ब्राउन टोन यूज करें।
- कैट आई लाइनर को यूज में लें ताकि आइज इनहेंस हो सके। क्रीमी काजल का यूज करें। साथ ही गोल्डन लाइनर का भी यूज कर सकते हैं। इससे आइज में निखार आएगा।
- मेकअप की स्पेशल इंडेंटिटी यूनिब्रोज है। ग्लॉसी का फाउंडेशन इस्तेमाल नहीं करें। मेट स्कीन टोन की फाउंडेशन होना चाहिए। फोर हेड, नोज ब्रिज, जो लाइन को ब्राउंजर से शॉर्प करें।
20 प्रतिशत ब्राइड में पद्मावती पैटर्न की ज्वेलरी की डिमांड
ज्वेलरी डिजाइनर सीमा पाहूजा बताती हैं कि पद्मावती पैटर्न की ज्वेलरी हैवी होने के कारण हर कोई इसे प्रिफर करने से बचता है। इसके बावजूद भी शहर की २० प्रतिशत ब्राइड इसे प्रिफर कर रही हैं। इसे बनाने के लिए राजस्थान से जड़ाऊ कुंदन खासतौर पर बुलाए हैं। पूरी कारीगरी कुंदन की होती है। यह गोल्ड और आर्टिफिशियल में अवेलेबल है। इसमें हैवी नथ, हाथों में बाजू बंद और बोर पद्मावती पैटर्न की पहचान है।
Updated on:
24 Jan 2018 10:52 am
Published on:
24 Jan 2018 10:35 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
