27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6 नवंबर को पलक मुछाल की मिथुन से शादी, खाने में रहेगा मालवा का भोजन

दोनों की शादी मुंबई के एक होटल में होगी, जहां इंदौर से भी कई रिश्तेदार पहुंचेेंगे, अच्छी बात ये है कि इनकी शादी में भी मालवा का प्रसिद्ध भोजन परोसा जाएगा.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 4 Nov 2022, 5:13 PM IST

daal_1.jpg

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की बेटी सिंगर पलक मुछाल 6 नवंबर को म्युजिक कंपोजर मिथुन शर्मा के साथ शादी करने वाली है, दोनों की शादी मुंबई के एक होटल में होगी, जहां इंदौर से भी कई रिश्तेदार पहुंचेेंगे, अच्छी बात ये है कि इनकी शादी में भी मालवा का प्रसिद्ध भोजन दाल बाफले परोसा जाएगा, जिसको लेकर खुद पलक भी खुश है, क्योंकि वे भी मालवा का भोजन पसंद करती है, इसलिए उनकी शादी में विशेष रूप से दाल, बाफले और लड्डू परोसे जाएंगे।

फाइव स्टार होटल में होगी शादी
प्लेबैक सिंगर पलक मुछाल और म्युजिक कंपोजर पलक मुछाल की शादी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में होगी, जिसमें उनके रिश्तेदार सहित फिल्मी और संगीत दुनिया से जुड़े कई कलाकार आएंगे, पलक मुछाल का जन्म इंदौर में हुआ है। उन्होंने सबसे पहले एक स्टेज शो में छोटी सी प्यारी सी नन्नी सी गाने के साथ शुरूआत की थी, चूंकि उन्होंने कई फिल्में में बेहतरीन गाने गाए , ऐसे में उनकी नजदीकियां भी म्युजिक कंपोजर के साथ बढ़ गई, अब वे शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


पलक ने किए कई समाजसेवा के काम
पलक मुछाल ने अपने शो के माध्यम से कई लोगों की मदद की है, उन्होंने अपने शो से भूकंप पीडि़तों के लिए भी पैसा एकत्रित किया था, उन्होंने हार्ट पेशेंंट बच्चों के लिए भी एक फाउंडेशन की शुरूआत की, जिसके माध्यम से सैंकड़ों बच्चों के हार्ट के ऑपरेशन भी करवाए, जिनके दिल में छेद था।

पलक मुछल और मिथुन शर्मा फिल्म आशिकी 2 के गीतों से मशहूर हो गए थे, इसके बाद वे कब एक दूसरे को पसंद करने लगे, उन्हें भी पता नहीं चला, वे पिछले 8-9 सालों से एक दूसरे को पसंद करते थे, उनकी लव स्टोरी भी किसी ने छुपी नहीं है, हालांकि अब वे परिणय सूत्र में बंध जाएंगे, पलक को इंदौर काफी पसंद है, वे जब भी मौका मिलता है अपना समय इंदौर में बीताती है, शादी के बाद वे जल्द ही इंदौर आएंगे। आशिकी 2 फिल्म में संगीत मिथुन शर्मा ने और गीत पलक मुछाल ने गाए थे, उन गीतों से बॉलीवुड में उन्हें खास पहचान दिलाई, इसी के बाद से उनका नाम रोशन हो गया, फिर उन्होंने कई फिल्मों में एक साथ गीत संगीत दिया।