
इंदौर के पोहे के दीवाने हैं ये स्टार्स, पंकजा मुडे ने भी शेयर किया पोहा खाते का वीडियो
इंदौर. इंदौर के पोहे का हर कोई दीवाना है। मध्यप्रदेश पहुंची भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने भी इंदौर के पोहे का लुफ्त लिया। दरअसल, भाजपा की इंदौर में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने आई प्रदेश की सहप्रभारी पंकजा मुंडे और इंदौर की पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने पोहे का नाश्ता किया।
स्वागत करने पहुंची थी मालिनी गौड़
फ्लाइट से इंदौर पहुंची पंकजा मुंडे का स्वागत मालिनी गौड़ ने किया और वहां से लौटते समय कालानी नगर चौराहे पर नाश्ते की दुकान पर रुक कर उन्होंने नाश्ता किया। इसके बाद पंकजा मुंडे बैठक स्थल पर पहुंची। इस दौरान कई स्थानीय नेता भी मौजूद थे। इस दौरान पंकजा मुड़े ने ट्वीट कर कहा- इंदौर की खासियत है पोहा।
गौतम गंभीर का भी फोटो हुआ था वायरल
पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने वीवीएस लक्ष्मण और जतिन सप्रू के साथ इंदौरी पोहे और जलेबी का नाश्ता किया था। इस दौरान ली गई तस्वीर को वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट की थी। इसके बाद गौतम गंभीर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। बता दें कि गौतम गंभीर भारत और बांग्लादेश के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए टेस्ट मैच की कमेंट्री के लिए आए थे।
Updated on:
31 Jan 2021 12:51 pm
Published on:
31 Jan 2021 12:15 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
