
इंदौर. पद्मावती पर सुपर राजपूताना 100 के बैनर तले होने जा रहे नाट्य का निमंत्रण पत्र फिल्म पद्मावती के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को भी भेजा जा रहा है। इसके साथ एक पाती भी है, जिसमें कहा गया है कि वे नाटक नहीं बल्कि वास्तविकता देखने इंदौर आएं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी राजपूत समाज लेगा।
पद्मावती पर यह नाटक आनंद मोहन माथुर सभागृह में 18 नवंबर को शाम साढ़े छह बजे से होगा। रानी पद्मवती की असल कहानी दिखाने के लिए फिल्म की रिलीज के पहले इस नाटक का मंचन किया जा रहा है। इसके निमंत्रण पत्र तैयार हो चुके हैं और न्योता भंसाली को भेजा जा रहा है। अभा क्षत्रिय महासभा के नगराध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम ने बताया कि निमंत्रण पत्र के साथ उन्हें कहा गया है कि जो आप दिखा रहे हैं, वह तथ्यों को तोड़-मरोडक़र पेश करने की कोशिश है। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी को एक हीरो की तरह दिखाया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि वह धूर्त व्यक्ति था। अपने चाचा को मार कर सिंहासन पर काबिज हुआ। राजा रतन सिंह को जब बंदी बनाया तो गोरा और बादल ने उन्हें मुक्त करवाया था। उस समय गोरा ने उसे तलवार का ऐसा घाव दिया था कि वह जिंदगीभर ठीक से चल भी नहीं पाया। रानी की असल कहानी के साथ हमारे नाट्य में इन सभी वास्तविक तथ्यों को भी दिखाया जाएगा। वास्तविकता देखने के लिए आप खुद आएं या अपने प्रतिनिधि को भेजें। इसके बाद फिल्म के आपत्तिजनक सीन हटवाइए या बदलाव कर रिलीज करें।
नाटक की तैयारियों को लेकर हुई बैठक
नाट्य की तैयारियों और सुपर राजपूताना के सदस्यों को जिम्मेदारियां बांटने को लेकर आज सुबह बैठक हुई। राजपूत समाज के संरक्षक मोहन सिंह सेंगर और संगठनों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में नाटक के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया। सेंगर ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ निमंत्रण पत्र बांटने और तैयारियों को लेकर रणनीति तय हुई। निमंत्रण पत्र समाज के अलावा सभी प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भेजे जाएंगे। नाटक हिंदुओं के लिए खुला है।
Published on:
05 Nov 2017 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
