
नामांकन का आज अंतिम दिन, राजबाड़ा आज सियासी रंग में
इंदौर। प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव नामांकन के लिए आज आखिरी दिन है। उम्मीदवार दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। अंतिम दिन होने के कारण आज सबसे अधिक नामांकन भरे जाने की उम्मीद है।
सबसे पहले बात इंदौर की करें तो दोनों ही प्रमुख दल (भाजपा-कांग्रेस) आज राजबाड़ा से नामांकन रैली निकालेंगे। पहले कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने के लिए राजबाड़ा से कलेक्टोरेट की तरफ कूच करेंगे। उसके बाद भाजपा प्रत्याशी जुलूस के रूप में राजबाड़ा से कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। प्रशासन ने दोनों दलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित कर दिया गया है। कांग्रेस को दोपहर 12.15 बजे और भाजपा को दोपहर 3 बजे तक की अनुमति दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को वीडियो ग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
नामांकन रैली निकलने के दौरान राजबाड़ा से कलेक्टोरेट जाने वाले रोड की एक लेन को ट्रैफिक के लिए बंद कर दी जाएगी। इस कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मोती तबेला पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ चुनाव सभा लेंगे। इसके लिए मंच रात में ही लगा दिया गया था। इधर, नामांकन रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी सुबह १०.30 बजे से राजबाड़ा पर
जुटने लगे थे।
इंदौर शहर की पांच और ग्रामीण की मिलाकर 9 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने शुभ महूर्त में पिछले दिनों अपना नामांकन फॉर्म जमा कर दिया है। आज सभी प्रत्याशी प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ के साथ राजबाड़ा से रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचेंगे और अपना बी फॉर्म जमा कराएंगे। फॉर्म जमा कराने से पहले मोती तबेला पर चुनावी सभा होगी, जिसे प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप ङ्क्षसह सुरजेवाला, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमङ्क्षरदर ङ्क्षसह (राजा बरार) और अन्य नेता संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ आज सुबह 10.25 बजे हवाई अड्डा पहुंचे और फिर सीधे राजबाड़ा पर मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए रवाना हुए। इसके बाद सुबह 11 बजे से नामांकन रैली शुरू होगी। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सुबह १०.30 बजे से ही राजबाड़ा पर जुटने लगे थे। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी अपनी-अपनी विधानसभाओं से राजबाड़ा पर पहुंचने लगे थे। इसके साथ ही नामांकन रैली शुरू होने से पहले राजबाड़ा से कलेक्टोरेट तक की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शहर अध्यक्ष सुरजीत ङ्क्षसह चड्ढा और अन्य नेता निकले ताकि कहीं कोई अव्यवस्था न हो। हालांकि भाजपा-कांग्रेस दोनों ही नामांकन रैली के रूप में शक्ति-प्रदर्शन करेगी।
Updated on:
30 Oct 2023 11:46 am
Published on:
30 Oct 2023 11:46 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
