इंदौर. दीपावली पर पटाखों के शोर का जोर तो कम रहा, हवा में तैरते धूल-धुएं के महीन कण पीएम-10 व 2.5 का प्रदूषण आम दिनों से 3-4 गुना से ज्यादा रहा। यह सिर्फ एक दिन का आंकड़ा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग का तर्क है, इस बार दीपावली की रात तापमान में भी गिरावट से हवा में धूल-धुएं का स्तर इतना अधिक आया। गतलब है, स्वच्छता में नंबर वन शहर में बीते तीन सालों से प्रदूषण के स्तर मंें कमी आ रही है।