
वॉव ग्रुप ने फूलों और आर्गेनिक गुलाल से कुछ ऐसे खेली होली,वॉव ग्रुप ने फूलों और आर्गेनिक गुलाल से कुछ ऐसे खेली होली,वॉव ग्रुप ने फूलों और आर्गेनिक गुलाल से कुछ ऐसे खेली होली
इंदौर. रविवार को वल्र्ड ऑफ वुमन ग्रुप द्वारा प्री होली पार्टी का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में हुए इस आयोजन में महिलाओं ने ऑर्गेनिक गुलाल और फुलों से एक-दूसरे को रंगीन कर दिया।इस मौके पर ग्रुप की फाउंडर सुरूची मल्होत्रा ने बताया कोविड काल के दौरान दो साल से हम रंगों का त्यौहार नहीं मना पा रहे थे लेकिन इस पर इसे बड़े ही उत्साह से मनाएंगे।
प्री होली सेलिब्रेशन में ग्रुप की महिलाओं में कुछ ऐसा ही उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाइयां दी। इस मौके पर ग्रुप की करीब 150 से भी अधिक महिलाएं शामिल हुई। सभी ने होली के गीतों पर जमकर डांस किया और सभी को फूलों और आर्गेनिक गुलाल से होली खेलने का संदेश दिया। व्हाइट रंग के डे्रेसअप में आई महिलाओं को बेस्ट ड्रेस और बेस्ट डांस के लिए गिफ्ट्स भी दिए गए।
हर्बल रंगों से खेलें होली
मैं पिछले २० सालों से हर्बल कलर खुद अपने हाथों से बनाकर सेल कर रही हंू। इस क्षेत्र में कॅरियर की काफी अच्छी अर्पोच्युनिटी तो है ही साथ ही इससे किसी तरह का स्किन को भी नुकसान नहीं होता है। मैं सभी से यही अपील करूंगी कि हर्बल रंगों से ही होली खेलें, इसमें ज्यादा खर्च भी नहीं होता हैं और हम कहीं न कहीं लोगों को केमिकल रंगों से दूर रखने में भी सहयोगी बनते हैं। इसमें वर्कशॉप लेकर या लोगों को हर्बल कलर का प्रशिक्षण देकर भी रुपए कमा सकते हैं। इसे कॉर्नफ्लोर, फ्रुट्स कलर, पालक व बिट रूट के ज्युस से भी बना सकते हैं।
सुनीला दुबे, सोशल वर्कर
Published on:
14 Mar 2022 08:38 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
