10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

देश में बेस्ट स्टेट बना मध्यप्रदेश, इंदौर स्मार्ट सिटी में नंबर-1, द्रौपदी मुर्मू ने किया पुरस्कृत

Draupadi Murmu Live: स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव के बाद जबलपुर भी जाएंगी राष्ट्रपति....।

4 min read
Google source verification

इंदौर

image

Manish Geete

Sep 27, 2023

indore1.png

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं, वे इंदौर में स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव में हिस्सा लेने के बाद जबलपुर में नए कोर्ट भवन के शिलान्यास समारोह में शिरकत कर रही हैं। कुछ ही माह में द्रौपदी मुर्मू के कई कार्यक्रम मध्यप्रदेश में हो चुके हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को सुबह विशेष विमान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। इंदौर को एक के बाद एक कई अवार्ड मिलने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त हर्षिका सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह को सम्मानित किया।

Live Updates

12.35 pm

मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे खुशी है कि इंदौर ने भारत के स्वच्छ शहरों में अपना स्थान बनाए रखा है। यह स्मार्ट सिटी में भी सबसे ऊपर हैं। मैं सभी की सराहना करती हूं। मुर्मू ने कहा कि इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ट कांटेस्ट में मध्यप्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए मैं सभी को बधाई देती हूं।

मुर्मू ने कहा कि मुझे इस आंकलन से अवगत कराया गया है कि भारत के शहर भारत की जीडीपी में लगभग दो तिहाई योगदान करते हैं। शहरों को जीडीपी में योगदान 80 फीसदी तक बढ़ जाएगा। मुर्मू ने कहा कि एक महत्वपूर्ण मुद्दा है क्लाइमेट चैंज। उन्होंने सभी शहरों को इसके लिए काम करने पर जोर दिया। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई है कि शहरी विकास में हमारे देश का समग्र निवेश पहली की तुलना में 10 गुना से भी अधिक हो गया है।

12.28 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन शुरू।

12.24 pm
राज्यपाल मंगूभाई पटेल का संबोधन शुरू। पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश आज अपने संकल्प और दृढ़ इच्छा शक्ति से नए आयाम तय कर रहा है। प्रदेश के सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे सभी मिलकर आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें।

12.24 pm

राज्यपाल मंगूभाई पटेल का संबोधन शुरू।

12.21 pm

चौहान ने कहा कि पीएम मोदीजी के आव्हान पर स्वच्छता हो या स्मार्ट सिटी का मिशन, हमने इसे जन आंदोलन बनाने का काम किया। यह केवल जनप्रतिनिधि और अफसरों का आंदोलन नहीं रहने दिया। मैं और मेरे मंत्रिमंडल के साथी शहर-शहर गए थे, जनता के बीच गए थे। बगैर जनता के हम लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाते। जो भी प्राप्त किया है वो जनता की बदौलत प्राप्त किया है। पीएम मोदी ने एक बार फिर आव्हान किया है कि वे एक घंटा स्वच्छता के लिए जरूर निकालें।

12.19 pm

हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि हर आदमी को सफाईकर्मी होना चाहिए। बापू के इन विचारों को अपने जीवन में उतारा पीएम मोदीजी ने। उन्होंने अपने हाथों में झाड़ू उठाई तो पूरे देश ने झाड़ू उठा ली। इंदौर इसका आदर्श उदाहरण है। चौहान ने सफाई का एक किस्सा भी सुनाया।

12.18 pm

चौहान ने कहा कि इंदौर में पूरब-पश्चिम किसी क्षेत्र का नहीं होता है। जो इंदौर आ जाता है वो दूध में शक्कर की तरह यहां मिल जाता है।

12.16 pm

शिवराज ने कहा कि देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में राष्ट्रपति मुर्मू का अभिनंदन करता हूं।

12.14 pm

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन शुरू।

12.13 pm

मध्यप्रदेश को अवार्ड मिलने पर 'आंधी नहीं तूफान है शिवराज सिंह चौहान है' के नारे भी लगे।

12.11 pm
हरदीप पुरी ने इंदौर की स्वच्छता के लिए तारीफ की। वहीं 56 दुकानों का जिक्र भी किया। पुरी ने कहा कि इंदौर लगातार 6 बार से स्वच्छता में नंबर वन है। मध्यप्रदेश बेस्ट स्टेट कैटेगरी में नंबर वन बना है। इसके अलावा मैं अन्य शहरों की भी सराहना करता हूं। पुरी ने कहा कि सेकंड जनरेशन में जब स्मार्ट सिटी का काम होगा तो वह इस से भी तेज होगा।

संबंधित खबरें

12.07 pm
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी का संबोधन शुरू। पुरस्कृत शहरों की सराहना की।

12.06 pm

11.55 AM

देशभर के शहरों के साथ ही मध्यप्रदेश के भी कई शहरों को पुरस्कार मिले हैं।

11.53 AM

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम करने वाले शहरों को राष्ट्रपति पुरस्कार वितरित कर रही हैं। कई कैटेगरी में यह पुरस्कार दिए जा रहे हैं।

11.45 AM

कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई जा रही है।

11.30 AM

थोड़ी देर में इंडिया स्मार्ट सिटीज कॉन्क्लेव 2022 पुरस्कार वितरण करेंगी।

11.30 AM

ब्रिलियंट कन्वेंश सेंटर में पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। मुर्मू इस आयोजन में मुख्य आतिथि हैं।

11.15 AM

ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में प्रदर्शनी का अवलोकन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर पहुंचने के बाद सीधे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंची, जहां उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

10.45 AM
बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चौथी इंडिया स्मार्ट सिटी पुरस्कार स्पर्धा-2022 के विजेताओं को पुरस्कृत करेंगीं।

10.30 AM
द्रौपदी मुर्मू इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंची। थोड़ी देर में स्मार्ट सिटी के कार्यक्रम में पहुंचेंगी।

दो दिनी स्मार्ट सिटी कान्क्लेव में क्या है खास

इससे पहले दो दिनी स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव की मंगलवार सुबह ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शुरुआत हुई। केंद्रीय शहरी विकास और आवासन राज्य मंत्री कौशल किशोर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर कार्यक्रम की विधिवत् शुरुआत की। प्रदर्शनी में स्मार्ट शहरों की पुरस्कार विजेता परियोजनाओं को प्रदर्शित किया है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, तुलसीराम सिलावट व उषा ठाकुर करेंगे। यहां से मुर्मु बीसीसी पहुंचेंगीं। प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगीं और फोटो सेरेमनी होगी। देशभर के महापौर व अधिकारियों को संबोधित करेंगीं और पुरस्कृत करेंगीं।

विभिन्न विषयों पर बात

वाराणसी, नामची (सिक्किम), सूरत, चंडीगढ़ सहित कई अन्य शहरों की प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी के नवाचारों को सराहा गया। एक-दूसरे के कार्यों को अपनाने पर विचार किया गया। पहले दिन कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों में अलग-अलग सत्र में चर्चा हुई। इनमें सोलर, कमांड कंट्रोल सेंटर, ट्रैफिक सहित अन्य विषयों पर बात की गई।

जबलपुर भी जाएंगी राष्ट्रपति
इंदौर के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को जबलपुर भी जाएंगी। वे हाईकोर्ट के नए भवन निर्माण का शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति शाम चार बजे इंदौर से सेना के विमान से एयरपोर्ट पहुंचेंगी। मुर्मु जबलपुर में पहली बार जाएंगी, जहां दो घंटे रुकेंगी। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ, सीएम शिवराज सिंह मौजूद रहेंगे।