इसके अलावा प्रमुख बड़े चौराहों की जिम्मेदारी विधायकों को दी जाएगी, जो कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर खड़े होंगे, वहीं छोटे चौराहों पर पार्षद रहेंगे। लंबे यात्रा मार्ग पर भीड़ जुटाने के लिए १८ मंडलों के साथ मोर्चा प्रकोष्ठों को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के भाजपाई भी मांग करेंगे तो उन्हें कुछ हिस्सा दे दिया जाएगा। आम जनता से भी आग्रह किया जाएगा कि वे भी प्रधानमंत्री की अगवानी करने के लिए आएं।