12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : कारखाने पर छापा, बुरी हालत में बन रही थी हल्दी और मसाले, देखें VIDEO

मिलावटखोरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत इंदौर में बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 25 Sep 2019, 5:27 PM IST

Breaking : कारखाने पर छापा, बुरी हालत में बन रही थी हल्दी और मसाले, देखें VIDEO

Breaking : कारखाने पर छापा, बुरी हालत में बन रही थी हल्दी और मसाले, देखें VIDEO

रणवीरसिंह कंग/मोहित पांचाल @ इंदौर. मिलावटखोरों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत इंदौर में बुधवार को बड़ी कार्रवाई हुई। शहर के पास पालदा स्थित मां अंबे हल्दी कारखाने कारखाने पर खाद्य औषधि एवं जिला प्रशासन ने छापा मारा। यहां का माहौल देखकर टीम चौंक गई क्योंकि बड़ी मात्रा में बुरी हालत में हल्दी और मसाले बनाए जा रहे थे। इसके साथ ही जो मसाले बने हुए थे वे भी बेहद खराब हालत में थे। यहां व्यापारी खेमचंद मोतीयानी अनमोल मसाले के नाम पर पैकिंग करता है।

विभाग ने ये कार्रवाई एसडीएम अंशुल खरे के नेतृत्व में की। यह कारखाना पालदा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे है। अफसरों के मुताबिक खाद्य विभाग नमूने जांच के लिए लेकर भोपाल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लंबे समय के पालदा में इस तरह की शिकायतें मिल रहीं थी, जिसके बाद उक्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई कलेक्टर लोकेश जाटव के निर्देश के बाद हुई। गत दिनों भी कई कारखानों और गोदामों पर कार्रवाई हुई थी।

मंत्री ने की थी इनाम की घोषणा

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार मिलावटखोरी के खिलाफ पिछले दिनों में काफी सख्त हुई है। प्रदेश में कई कारखानों पर छापे मारकर मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने मिलावटखोरों पर िशिकंजा कंसने के लिए इसकी जानकारी देने वाले को ११ हजार रुपए इनाम की घोषणा भी की थी। साथ ही कहा था कि उक्त व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।