एएसपी शैलेंद्रसिंह चौहान के मुताबिक, पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपित श्याम अकोलिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गोटू महाराज की चाल में रहता है। आरोपी ने कुछ समय पहले महिला से दूसरी शादी की थी। महिला के साथ उसकी 11 साल की बच्ची भी घर में रहती थी। महिला घर से काम के लिए बाहर जाती तो उस दौरान बच्ची घर में रहती थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ अनैतिक हरकत की। वह बच्ची को धमका देता था जिसके कारण वह चुप रही। एक दिन पहले बच्ची ने रोते-रोते मां के सामने पूरी घटना रख दी तो वह पुलिस के पास पहुंच गई। अफसरों ने बच्ची से बात कर घटना की जानकारी ली जिसके आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।