scriptभाजपा-कांग्रेस में मचा बवाल, किसी ने बदला दल, कोई कर रहा सुसाइड, अपनी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नेता | Patrika News

भाजपा-कांग्रेस में मचा बवाल, किसी ने बदला दल, कोई कर रहा सुसाइड, अपनी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नेता

locationइंदौरPublished: Jun 19, 2022 09:54:49 am

Submitted by:

Subodh Tripathi

नगरीय निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज कई नेता बागी हो गए हैं।

भाजपा-कांग्रेस में मचा बवाल, किसी ने बदला दल, कोई कर रहा सुसाइड, अपनी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नेता

भाजपा-कांग्रेस में मचा बवाल, किसी ने बदला दल, कोई कर रहा सुसाइड, अपनी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नेता

इंदौर. टिकट बंटते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों की दलों में बगावत की आग भड़क चुकी है, अपनी ही पार्टियों के खिलाफ कार्यकर्ता और दावेदार खड़े हो गए हैं, ऐसे में किसी ने दल बदल दिया है, तो कोई निर्दलीय खड़ा हो रहा है, हैरानी की बात तो यह है कि पार्टियों की बेरूखी से नाराज कुछ तो आत्मदाह करने पर भी उतारू हो गए हैं। आईये जानते हैं किस जिले में क्या हालात बन रहे हैं।

 

इंदौर : भाजपा में कई नेताओं ने शनिवार को बगावत करते हुए निर्दलीय नामांकन फॉर्म भरे। शुक्रवार को जारी 85 वार्डों की सूची के बाद 20 से ज्यादा वार्डों में विरोध है। दरअसल, भाजपा ने कई वरिष्ठ नेताओं के टिकट काट दिए हैं। इसलिए अब नेता बागी हो गए हैं। वार्ड 6 की संध्या यादव को लेकर विरोध है। ऐसे ही वार्ड 50, वार्ड 54, वार्ड 11 में विरोध हो रहा है। वार्ड 49 में विधायक महेंद्र हार्डिया के नजदीकी राजेश उदावत के विरोध में राजा कोठारी ने निर्दलीय नामांकन भर दिया है। कोठारी, मेंदोला गुट से आते हैं, इसलिए उन्हें यहां से टिकट नहीं दिया गया।

नगरीय निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज कई नेता बागी हो गए हैं। शनिवार को नामांकन जमा करने के आखिरी दिन प्रदेशभर से बगावत की खबरें आईं। भाजपा और कांग्रेस दोनों तरफ एक सी स्थिति है। लेन-देन के भी आरोप लग रहे हैं। पार्षदों को टिकट के मामले में सिंधिया समर्थक पिछड़ गए हैं। ग्वालियर में कुछ टिकट मिले हैं, पर गुना, भोपाल, इंदौर सहित अन्य जगह सिंधिया समर्थकों को निराशा ही हाथ लगी है।
भोपाल के टीलाजमालपुरा के वार्ड 13 से भाजपा ने मनोज राठौर को टिकट दिया है। इस वार्ड के निवासी न होने पर इन पर बाहरी होने का आरोप लगा है। यही स्थिति वार्ड 18 की है। इब्राहिमगंज का वार्ड 17 सामान्य महिला वार्ड है। यहां से अन्य वर्ग की महिला को टिकट दिए जाने से नाराजगी है। चौतरफा विरोध को देखते हुए पार्टियां अब डैमेज कंट्रोल में जुट गई हैं।
अपील समिति कर रही काम: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, भाजपा विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव में उतर रही है। टिकट बंटवारे में विरोध के सवाल पर वीडी ने कहा कि पार्टी की अपील समिति काम कर रही है। समाधान की कोशिश है।
सभी एकजुट रहें: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, चुनाव में किसी एक साथी को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। अब समय जनता और कांग्रेस के महागठबंधन को मजबूत करने का है। यह लड़ाई भाजपा के जंगलराज के खिलाफ है।
देवास: आत्मदाह का प्रयास

खंडवा: भाजपा व कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद विरोध शुरू हो गया है। कई ने निर्दलीय नामांकन जमा किया है तो कुछ प्रत्याशियों ने पार्टी बदल ली है।
मंदसौर: मंदसौर और नीमच जिले में पार्षदी का टिकट नहीं मिलने पर भाजपा के दावेदारों ने पार्टी के जिला कार्यालयों पर जमकर प्रदर्शन किया। जिलों में नाराज नेता विधायकों के यहां पहुंचे।

गुना: भाजपा में टिकट नहीं मिलने से नाराज सिंधिया समर्थक अमित सोनी बागी हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। बता दें, अमित सोनी, सिंधिया के साथ ही भाजपा में आए थे।
मुरैना: महिला नेत्री ललिता जाटव ने भाजपा छोड़ दी। उन्होंने ‘आप’ पर भरोसा जताया है। इसकी बड़ी वजह भाजपा की ओर से उन्हें महापौर का टिकट न दिया जाना बताया जा रहा है।

दमोह: दो दिन में 30 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ दी। 10 से अधिक पूर्व पार्षद और अन्य पदाधिकारियों ने सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
शिवपुरी: जिले के पिछोर में बवाल मचा हुआ है। भाजपा की महिला नेत्री आरती त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि मुझसे पैसों की डिमांड की गई, मैंने पूरी नहीं की तो टिकट दूसरे को दे दिया।
ग्वालियर: कांग्रेस में पार्षद टिकट को लेकर विरोध शुरू हो गया। टिकट नहीं मिलने से संजय सिंह ने इस्तीफा दे दिया। भाजपा में वार्ड-3 की प्रत्याशी मंजू राजपूत पर आरोप लगाया गया कि उन पर कोर्ट में मामला विचाराधीन है, फिर भी टिकट दिया गया।
देवास: भाजपा कार्यकर्ता भोजराज सिंह जादौन ने शनिवार को आत्मदाह का प्रयास किया। वे पार्षद पद के लिए टिकट मांग रहे थे, लेकिन टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया। जादौन वार्ड 25 से दावेदार थे। उन्होंने भाजपा कार्यालय में केरोसिन उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की।
नर्मदापुरम: महिला नेत्री रेखा यादव भाजपा जिला कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा, मेरा टिकट काटकर उसे दिया, जो भाजपा के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो