
इंदौर. रक्षाबंधन पर्व का उत्साह और रौनक बाजारों में देखने को मिल रही है। बच्चों के लिए मोटू-पतलू की राखियां को बड़ो के लिए स्पेशल मारवाड़ी राखियों से बाजार सज गए है। बाजारों में स्वदेशी राखियां भी काफी पसंद की जा रही है। रक्षाबंधन में अब केवल सात दिन शेष है और इसी वजह से बाजारों में भीड़ देखने को मिल रही है। आज कपड़ा बाजार, राजबाड़ा, रानीपूरा और सराफा में काफी भीड़ देखने को मिली।