
इंदौर. इंदौर में झाड़ फूंक के नाम पर एक महिला को तांत्रिक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। बड़वानी की रहने वाली पीड़ित महिला लकवाग्रस्त है और इलाज कराने के लिए तांत्रिक के पास आई थी। जहां तांत्रिक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरु कर दी है। जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इलाज की जगह दिया जिंदगी भर का दर्द
इंदौर के आजाद नगर पुलिस थाने में एक महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता बड़वानी की रहने वाली है और लकवा की बीमारी से ग्रसित है। महिला ने बताया कि उसे पता चला था कि इंदौर के आजाद नगर इलाके में रहने वाला तांत्रिक आसिफ बाबा लकवे की बीमारी का इलाज करता है। इसलिए परिवार वाले उसे लेकर तांत्रिक आसिफ के पास लेकर आए थे।
यहां आसिफ इलाज करने का बहाना बनाकर परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया और घर में उसके साथ रेप किया। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी और आबरू लूटकर फरार हो गया। बाद में महिला ने पति को हैवान तांत्रिक की हरकत के बारे में बताया जिसके बाद पीड़िता को लेकर परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरु की तांत्रिक की तलाश
आजाद नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी तांत्रिक को इलाके में आसिफ बाबा के नाम से जाना जाता है। पीड़िता ने तांत्रिक पर रेप का आरोप लगाया है जिसके आधार पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। फिलहाल आरोपी तांत्रिक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस आरोपी तांत्रिक आसिफ का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
देखें वीडियो- बेखौफ बदमाशों ने सरेराह युवक पर चलाई गोली
Published on:
12 Jan 2022 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
