10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण गर्मी में 3 टन लोहा खींच रहा बैल हुआ बेहोश, गर्दन से निकल रहा था खून, फिर भी कर रहा था काम

मौसम की मार : लोग बेहाल, परिंदे गिर रहे पेड़ों से, शहर में मौसम का सबसे गर्म दिन 43 डिग्री पहुंचा पारा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

nidhi awasthi

•

Updated: 23 May 2018, 12:57 PM IST

temperature

सूरज ने उगल रहा आग, 3 टन लोहा खींचते बेहोश होकर गिरा बैल

इंदौर. मालवा-निमाड़ के गुलाबी मौसम में ठंडी हवाओं का सुकून रूठ सा गया है। बीते सप्ताह में दिन के तापमान में 2 डिग्री और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री का उछाल आया है। एक दो दिन को छोड़ दें तो पारे की चाल लगातार 40 से ऊपर बनी हुई है। इसका असर यह हो रहा है, लोग गर्मी से परेशान हो रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, आने वाले दो-तीन दिन तापमान कुछ इसी तरह बना रहेगा। झुलसाने वाली गर्मी से संघर्ष करना पड़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम तापमान 26.2डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को सूरज की तपन से ही दिन की शुरुआत हुई, पारा 8 बजे ही 31 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद लगातार बढ़ता रहा और दोपहरी में 30 किमी की रफ्तार से चली हवाएं लू की तरह लगने लगी। लोग अपने कान-मुंह पर कपड़ा बांध कर निकले।

सिस्टम दे रहा प्रदेश को धोखा
तपन कुछ एेसी रही, देर रात तक पारा 32-35 डिग्री के आसपास बना रहा। हवाओं ने भी राहत नहीं दी। मौसम विभाग हवाओं को जिम्मेदार बता रहा हैं, क्योंकि मई की शुरूआत से ही हवाओं का पश्चिमी पैटर्न बना हुआ है। उत्तरी या दक्षिणी हवाओं का मिश्रण नहीं के बराबर है, जबकि बीते साल दिन में हवाओं के अलग-अलग पैटर्न बनने से दिन में गर्माती दोपहरी के बाद रात में सुकून बना रहता है। इस बार मप्र पर बनने वाले सिस्टम भी धोखा दे रहे हैं। हमेशा इन दिनों में प्री मानसून एक्टिविटी से राहत की बूंदें गिरती है, लेकिन इस बार इसकी स्थितियां नजर नहीं आ रही हैं।

3 टन लोहा खींचते बेहोश होकर गिरा बैल
43 डिग्री तापमान में गाड़ी पर 3 टन लोहा रखकर बैलों से खींचवाया जा रहा था। धूप में गर्दन पर घाव होने से बैल बेहोश होकर गिर पड़ा। पशुक्रूरता निवारण सहायता केंद्र के प्रियांशु जैन के मुताबिक, शाम 4 बजे बैलगाड़ी भमोरी इलाके में पहुंची तो बैल मूर्छित हो गया। बैलगाड़ी चालक राजा गिरि निवासी बाणगंगा को विजयनगर पुलिस के हवाले कर बैल का इलाज शुरू किया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया। संस्था के लोगों ने बैल का इलाज किया। कलेक्टर निशांत वरवड़े ने तीन दिन पहले आदेश जारी कर गर्मी में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बैलगाड़ी व अन्य पशु गाडिय़ों में वजन ढोने पर प्रतिबंध लगाया था। कलेक्टर के आदेश की प्रति पुलिस के पास नहीं होने से कार्रवाई में देरी हुई।

प्रदेश में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। बुरहानपुर, शाजापुर और श्योपुरकलां में मंगलवार को तापमान ४६ डिग्री सेल्सियस रहा। भीषणता इतनी थी कि कई स्थानों पर पेड़ों से परिंदे और चमगादड़ जमीन पर आ गिरे। भोपाल में लगातार तीसरे दिन पारा ४३.७ डिग्री रहा। रात का तापमान 16 साल का रेकॉर्ड तोड़ते हुए 32.7 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं इंदौर में मंगलवार मौसम का सबसे गर्म (तापमान 43 डिग्री से.) दिन रहा। दस जिलों में पारा 45 डिग्री या इसके ऊपर बना हुआ है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अजय शुक्ला के अनुसार यह स्थिति मानसून तक बनी रहेगी।

आंधी के बाद अब उत्तर भारत में लू का कहर
उत्तर भारत में अब लू का कहर शुरू हो गया है। मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अगर तीन दिन पूरे देश में लू चली तो देश के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।