इंदौर. केंद्र सरकार ने सभी आवासहिन गरीबों को उनके घर देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत 2022 में ही सभी को अपना घर दे दिया जाना था। लेकिन इंदौर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए घर बुक कराने वाले अभी भी भटक रहे हैं। क्योंकि अभी तक ये घर बन ही नहीं पाए हैं। वहीं जो बन भी गए हैं, उनमें भी नगर निगम अभी तक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।