
इतिहास में दर्ज हैं होमी दाजी, प्रकाशचंद्र सेठी, कल्याण जैन जैसे दिग्गजों के नाम
इंदौर. लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही हर किसी के जेहन में नए सांसद के लेकर प्रधानमंत्री तक का परिदृश्य उभरता है। ऐसे में आजादी से लेकर अब तक इंदौर के लोकसभा इतिहास पर चर्चा जरूरी है। एक दौर में इंदौर से कम्युनिस्ट और जनता पार्टी के सांसद भी चुने गए। भाजपा यहां से लगातार नौ बार तो कांग्रेस सात बार विजयी रही है।
आजादी के बाद देश में वर्ष 1951-52 में आम चुनाव हुए। पहली बार नंदलाल सूर्य नारायण ने कांग्रेस से जीत दर्ज की। दूसरे सांसद 1957 में कन्हैयालाल खादीवाला बने। 1989 में भाजपा की सुमित्रा महाजन की जीत हुई और उन्होंने आठ बार जीत का सिलसिला कायम रखा। 9वीं बार शंकर लालवानी जीते, वे फिर मैदान में हैं। इससे पहले सात बार कांग्रेस जीती। इनमें दिग्गज नेता प्रकाशचंद सेठी चार बार सांसद बने। मजदूर नेता होमी दाजी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जीत दर्ज कर चुके हैं। कल्याण जैन ने जनता पार्टी के बैनर तले जीत दर्ज की।
ये रहे सांसद
1952 - नंदलाल सूर्य नारायण - कांग्रेस
1957 - कन्हैयालाल खादीवाला -कांग्रेस
1962 - होमी एफ. दाजी - भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1967 - प्रकाशचंद्र सेठी - कांग्रेस
1971 - प्रकाशचंद्र सेठी - कांग्रेस
1975 - राम सिंह भाई - कांग्रेस
1977 - कल्याण जैन - जनता पार्टी
1980 - प्रकाशचंद्र सेठी - कांग्रेस
1984 - प्रकाशचंद्र सेठी - कांग्रेस
1989 - सुमित्रा महाजन - भाजपा
1991 - सुमित्रा महाजन - भाजपा
1996 - सुमित्रा महाजन - भाजपा
1998 - सुमित्रा महाजन - भाजपा
1999 - सुमित्रा महाजन - भाजपा
2004 - सुमित्रा महाजन - भाजपा
2009 - सुमित्रा महाजन - भाजपा
2014 - सुमित्रा महाजन - भाजपा
2019 - शंकर लालवानी - भाजपा
Published on:
17 Mar 2024 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
