प्रॉपर्टी के बारे में पूछा तो भाई-भाभी बने दुश्मन
तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाली युवती के साथ उसके भाई-भाभी ने ही मारपीट की। युवती ने अपने भाई से प्रॉपर्टी के बारे में पूछा तो वह भडक़ गया और पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार अर्चना चौरसिया निवासी साकार अपार्टमेंट की शिकायत पर भाई अमित और भाभी कृतिका के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कल अमित विवाद कर रहा था। उसका कहना था कि प्रॉपर्टी को लेकर कोई भी बात न करे, जब उसने अपने पिता की ही संपत्ति होने की बात कही तो भाई भडक़ गया। आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी, भाभी ने भी भाई का साथ दिया। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।