
tree falls on car deputy collector mother dies, घटना स्थल पर कार पर गिरा पेड़ (Source-Patrika)
Indore Deputy Collector Mother Death: मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बारिश के बीच एक कार पर पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी की मां की मौत हो गई। जबकि कार में सवार डिप्टी कलेक्टर की बहन-जीजा व ड्राइवर घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सेंट्रल जेल के सामने वाली रोड का है, जहां दो कारों पर पेड़ गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
बताया गया है कि डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंघी नर्मदा घाटी विभाग की बैठक में थीं, इसी दौरान उनकी मां राधा देवी सिंघी (75), बहन व जीजा गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी सेंट्रल जेल के सामने अचानक से चलती कार पर पेड़ गिर गया। हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी कलेक्टर मीटिंग छोड़कर निकल गईं, वहीं कमिश्नर भास्कर लक्ष्यकार ने तुरंत बैठक निरस्त की और अधिकारियों को मौके पर पहुंचाया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कार से घायल हालत में डिप्टी कलेक्टर की बहन व जीजा और ड्राइवर को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्टी कलेक्टर की मां राधा देवी सिंघी कार की पिछली सीट पर बैठी हुई थीं और पेड़ गिरने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
खबर अपडेट की जा रही है...
Updated on:
07 Sept 2026 06:54 pm
Published on:
07 Sept 2026 06:54 pm
