11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां हजारों सालों से चली आ रही ये परंपरा, गालों पर गुलाल लगाकर तय होता है रिश्ता

भगोरिया एक उत्सव है, जो होली का ही एक रूप है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

nidhi awasthi

•

Updated: 27 Feb 2018, 4:05 PM IST

holi 2018

holi

इंदौर. भगोरिया एक उत्सव है, जो होली का ही एक रूप है। यह मध्य प्रदेश के मालवांचल (धार, झाबुआ, खरगोन आदि) के आदिवासी इलाकों में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। भगोरिया के समय धार, झाबुआ, खरगोन आदि क्षेत्रों के हाट-बाजार मेले का रूप ले लेते हैं।

भगोरिया पर्व ऐतिहासिक बन गया। ग्रामीण ढोल, मांदल पर जमकर थिरके और भगोरिये की मस्ती में रंगे नजर आए। ग्रामीणों ने बाग के भगोरिया हाट में जमकर आनंद उठाया। ग्रामीणों ने झूले, चकरी में झूलने के अलावा जलेबी,भजिए, पान, शर्बत, दही की लस्सी और कुल्फी का जमकर मजा लिया। सीटी बजाने के साथ चेहरे पर काले चश्मों को लगाकर सेल्फी भी जमकर ली युवाओ ने। कुर्राटी मारकर भगोरिया की मस्ती में मस्त होकर झूमते रहे।

आदिवासी बालाएं सजधज कर युवकों को रिझाती हैं
आदिवासी बालाएं सभी के आकर्षण का केंद्र बनी होती हैं। ये तरह-तरह के श्रृंगार कर युवाओं को रिझाती हैं। रंग-बिरंगे घाघरा-चोली और सिर पर ओढऩी के क्या कहने। चांदी के गहने इनका प्रिय साज-श्रृंगार है। बाजूबंद, हार, करधनी, अंगूठी, पायजेब, बोर आदि सभी जेवर चमचमाती चांदी के ही पहने हुए, उस पर पोडर-लाली लगाए...सोने पे सुहागा लगता है।

परंपरा चली आ रही है
कहते हैं, भगोरिया हाट-बाजारों में युवक-युवती बेहद सजधज कर अपने भावी जीवनसाथी को ढूंढऩे आते हैं। इनमें आपसी रजामंदी जाहिर करने का तरीका भी बेहद निराला होता है। सबसे पहले लडक़ा-लडक़ी को पान खाने के लिए देता है। यदि लडक़ी पान खा ले तो हां समझी जाती है। इसके बाद लडक़ा लडक़ी को लेकर भगोरिया हाट से भाग जाता है और दोनों विवाह कर लेते हैं। इसी तरह यदि लडक़ा-लडक़ी के गाल पर गुलाबी रंग लगा दे और जवाब में लडक़ी भी लडक़े के गाल पर गुलाबी रंग मल दे तो भी रिश्ता तय माना जाता है। यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। ऐसा करने के बाद युवक युवती के पैरेंट्स भी इंकार नहीं कर पाते हैं।