14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भगोरिया: पान का बीड़ा खाकर चुने थे जीवनसाथी , महिलाओं ने गटकी थी शराब

प्रमुख भगोरिया हाटों के उत्सव की शुरूआत मार्च में होगी 6 मार्च से लेकर 12 मार्च तक के दिन भगोरिया के रंग उत्सव के नाम रहेंगे
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shruti Agrawal

•

Updated: 10 Jan 2017, 12:54 PM IST

इंदौर. आदिवासी लोक संस्कृति के प्रमुख पर्व भगोरिया का 6 मार्च से शुरू हो रहा है। इस उत्सव में आदिवासी लोकसंस्कृति के रंग चरम पर नजर आते हैं । भगोरिया की तारीख घोषित होने के साथ ही आदिवासी इलाकों में भगोरिया हाट को लेकर तैयारियां शुर हो गईं हैं। इन्हीं तैयारियों के बीच हम आपके सामने ला रहे हैं भगोरिया 2016 की चुनिंदा तस्वीरें जो हमारे कैमरे में कैद हुईं थी जिसमें आदिवासी संस्कृति और आधुनिक जीवन का अलबेला संगम देखने मिला था।

unique adivasi rituals of bhagoria festival

पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासी जोड़े अपने पारंपरिक प्रेम पर्व भगोरिया की विश्व प्रसिद्ध मस्ती में डूब रहे है। प्रदेश में इस साल प्रमुख भगोरिया हाटों के उत्सव की शुरूआत मार्च में होगी 6 मार्च से लेकर 12 मार्च तक के दिन भगोरिया के रंग उत्सव के नाम रहेंगे। प्रेम का यह परंपरागत पर्व हिंदुस्तान का दिल कहलाने वाले राज्य मप्र के झाबुआ, धार, खरगोन और बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जिलों में मनाया जा रहा है। सदियों से मनाए जा रहे भगोरिया के जरिए आदिवासी युवा बेहद अनूठे ढंग से अपने जीवनसाथी चुनते आ रहे हैं।

Must Read


unique adivasi rituals of bhagoria festival

परंपरा के मुताबिक भगोरिया हाट में आदिवासी युवक, युवती को पान का बीड़ा पेश करके अपने प्रेम का मौन इजहार करता है। युवती के बीड़ा ले लेने का मतलब है कि वह भी युवक को पसंद करती है। इसके बाद यह जोड़ा भगोरिया हाट से भाग जाता है और तब तक घर नहीं लौटता, जब तक दोनों के परिवार उनकी शादी के लिये रजामंद नहीं हो जाते। वैसे अब आदिवासी क्षेत्र के पढ़े लिखे युवकों का मानना है कि भगोरिया का अर्थ यह नहीं। भगोरिया एक हाट है जहां हम सब मिलते हैं। व्यापार-व्यवसाय के साथ उल्लास मनाते हैं।

unique adivasi rituals of bhagoria festival

पिछले साल हमारे कैमरे में भगोरिया के अनदेखे दृष्य भी कैमरे में कैद हुए थे। आलीराजपुर के वालपुर हाट का नजारा कुछ इस तरह दिखा था । आदिवासी समुदाय में ताड़ और महुआ से बनी शराब पीने का चलन अक्सर देखा गया है, लेकिन वालपुर में आदिवासी युवक-युवतियों के अंग्रेजी शराब पीने के अनदेखे दृष्य सामने आए थे।

यहां युवकों के साथ-साथ महिलाएं भी बियर औऱ शराब पीती नजर आईं थीँ। आदिवासियों संस्कृति की खास बात यह है कि पुरुष औऱ स्त्री में किसी तरह का कोई अंतर नहीं माना जाता। ना ही जीवन शैली का कोई बंधन है, ना ही वैवाहिक संबंधों का। अपना जीवन साथी चुनने का जितना अधिकार पुरुषों को है उतना ही स्त्रियों को भी। ये जीवन की हर खुशी और पर्व को पूरे उत्साह से मनाते हैं।

unique adivasi rituals of bhagoria festival

सज-संवरकर आते हैं युवक-युवतियां
बताया जाता है कि इस त्यौहार के दौरान समुदाय के नौजवान सदस्यों को अपने जीवनसाथी चुनने की पूरी आज़ादी होती है। यह जीवन और प्रेम का उत्सव है जो संगीत, नृत्य और रंगों के साथ मनाया जाता है। इस दौरान मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में कई मेले लगते हैं और हजारों की संख्या में नौजवान युवक-युवतियां सज-संवरकर इन मेलों में शिरकत करते हैं। पारंपरिक रंगीन कपड़ों में सजे-धजे नौजवान लोगों को इस तरह से मेले में अपने जीवनसाथी को ढूंढ़ते हुए देखना वाकई में एक रोमांचकारी अहसास है।


unique adivasi rituals of bhagoria festival

यहां इस दिन लगेगा भगोरिया मेला 2017
6 मार्च- झाबुआ के पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला, बेड़ावा में । आलीराजपुर के चंद्रशेखर आजाद नगर, बड़ागुड़ा में
7 मार्च- झाबुआ के पिटोल, खरडू बड़ी, थांदला, तारखेड़ी व बरवेट में, आलीराजपुर के बखतगड़, आंबुआ, अंधारवड़ में।
8 मार्च - आलीराजपुर के उमरकोर्ट, माछलिया, करवड़, बोड़ायता, कल्याणपुरा, मदरानी, ढेकल व चांदपुर, बरझर, बोरी, खट्टाली
9 मार्च -झाबुआ के पारा, हरिनगर, सारंगी, समोई, चैनपुरा , आलीराजपुर के फूलमाल, सोंडवा, जोबट में।
10 मार्च- झाबुआ के भगोर, बेकल्दा, मांडली, कालीदेवी में। आलीराजपुर केक कढ़ीवाड़ा, वालपुर, उदयगढ़ में।
11 मार्च- झाबुआ के मेघनगर,राणापुर, बामनिया, झकनावदा, बलेड़ी में। आलीराजपुर के नानपुर, उमराली में।
12 मार्च- झाबुआ के झाबुआ शहर, ढोलियावाड़, रायपुरिया, काकनवाली व छकतला, आलीराजपुर के सोरवा, आमखूंट, झीरण, कनवाड़ा, कुलवट में।