30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Update : इंदौर में अब भी बढ़ रहे कोरोना पेशेंट, एक्टिव मरीजों की संख्या 3,000 के पार

245 कोरोना पॉजिटिव मिले, 17 लोग किये गये डिस्चार्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

KRISHNAKANT SHUKLA

•

Updated: 17 Aug 2020, 7:48 AM IST

corona_update_indore.png

कोटा. कोटा जिले में रविवार सुबह की रिपोर्ट में 52 नए कोरोना पॉजिटिव रोगियों की पहचान हुई है।

इंदौर। मध्यप्रदेश के दो शहर भोपाल और इंदौर में कोरोना के मरीज कम नहीं हो रहें। स्थिति यह हो गई है कि अब हर दिन कोरोना के सैकड़ों मरीज मिल रहें। इंदौर के छत्रीबाग क्षेत्र में एक साथ 18 नए पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं चंद्रावतीगंज में भी सात नए मरीज मिले हैं। कोरोना वायरस ने शहर और आसपास के 19 नए इलाकों में दस्तक दी है और वहां से पहली बार 23 मरीज मिले हैं। धीरे-धीरे कोरोना के बढ़ते मरीजों से भयावह की भी स्थिति दिखाई दे रही।

देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार

शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्‍या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। आज शहर में 245 नए पा‍ॅजिटिव मिले। देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 3359 सैंपल की जांच में से 3089 सैंपल निगेटिव मिले हैं। इनमें रिपीट पॉजिटिव सैंपल की संख्‍या 22 थी। आज कोरोना महामारी से दो और लोगों की जान चली गई। अब मौतों का कुल आंकड़ा 344 हो चुका है। कुल पॉजिटिव सैंपल की संख्‍या अब 10049 हो गई है। आज स्‍वस्‍थ होने पर 60 लोगों की अस्‍पताल से छुट्टी कर दी गई।

19 नए इलाकों में फैला कोरोना

इंदौर के वैसे तो कई इलाको में कोरोना फैला है। लेकिन हाल ही में इंदौर शहर के 19 नए इलाकों में संक्रमण ज्यादा बढ़ रहा है। कैलोदहाला गांव, स्कीम-134, बेटमा के वार्ड 14 और मानपुर का इमली रोड शामिल है। यहां दो-दो मरीजों का पता चला है। दशरथबाद कॉलोनी, सांवेर का सिलौदा खुर्द गांव, पिगडंबर की पुलिस लाइन, महल कचहरी रोड, आशीष नगर, विज्ञान नगर, देवेंद्र नगर, महेश नगर (महू), राजेश्वर कॉलोनी (महू), नगर निगम, वसंत शाह कॉलोनी, नलिया बाखल, सनकेश्वर सिटी, कैलाश पार्क कॉलोनी और छोटा पंचरत्न मार्केट से पहली बार एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है।

पहले से संक्रमित इलाकों में शामिल सच्चिदानंद नगर, केशव पार्क (महू), सुखलिया, गांधी नगर और खजराना (गणेशपुरी कॉलोनी और गोयल विहार कॉलोनी) से पांच-पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं। पत्रकार कॉलोनी, असरावद खुर्द की अस्थायी जेल, रिंग रोड स्थित शुभ लाभ रेसीडेंसी, द्वारकापुरी और विजय नगर क्षेत्रों से चार-चार नए मरीज मिले हैं।