11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो बना नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

पिता के मोबाइल पर पहुंंचा वीडियो तो घटना का पता चला
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

•

image

Rahul Dave

•

Aug 11, 2022

वीडियो बना नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

वीडियो बना नाबालिग से सामूहिक बलात्कार

इंदौर । गौतमपुरा थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पहले तो एक युवक ने शादी का सांझा देकर नाबालिग से बलात्कार किया। इस दौरान युवक के दोस्त ने दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए बारी-बारी से बलात्कार किया। मामले में जब बेटी का अश्लील वीडियो पिता ने देखा तो घटना का पता चला।
गौतमपुरा पुलिस ने बताया कि कल पीडिता उसके पिता के साथ थाने आई। इस दौरान रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पड़ोसी को वह पहले से जानती थी। उसने पहले उससे दोस्ती की। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ दिन बाद युवक ने नाबालिग को घर पर बुलाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान युवक का दोस्त भी उसी के घर पर था। उसने मोबाइल फोन से दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में दोस्त ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार किया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। वहीं दोनों ने पीडि़ता को धमकी दी कि यह बात किसी को बताई तो उसे जान से खत्म कर देंगे। नाबालिग ने डर के मारे यह बात किसी को भी नहीं बताई।
पिता ने देखा वीडियो- चार दिन पहले पीडि़ता का अश्लील वीडियो पिता के मोबाइल तक पहुंचा, जिसे देखकर वे चौंक गए। इस पर उन्होंने बेटी को विश्वास में लेकर पूछताछ की। इस दौरान डरी-सहमी नाबालिग ने रोते-रोते आप बीती बताई। बदनामी के डर से पिता भी रिपोर्ट लिखाने से बचते रहे, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों का नाबालिग को परेशान करना बंद नहीं हुआ तो उन्होंने थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई।